जानवर के हमले से महिला की मौत, मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, सरकारी मदद का दिया आश्वासन

रिपोर्ट- विनोद कुमार

चित्रकूट मारकुंडी थाना क्षेत्र के रानीपुर वन्यजीव विहार के जंगल में लकड़ी बीनने गयी दो महिलाओं पर जंगली जानवर नील गाय ने हमला कर दिया। इसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गयी और साथ की दूसरी महिला ने पेड़ में चढ़कर जान बचाई।

जानवर का हमला

महिलाओं के घर न पहुँचने पर देर रात ग्रामीणों ने जंगल जाकर महिलाओं को खोजा और घायल महिला व मृतक महिला की लाश घर लाये। दोनों महिलाएं मारकुंडी थाना क्षेत्र जारो माफी गांव की रहने वाली थी।

पुलिस ने सूचना के बाद मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घायल महिला बुंदिया ने बताया कि सेंचुरी में गुड़िया के साथ लकड़ी लेने गयी थी। जहां पर नील गाय ने उन पर हमला कर दिया। बुंदिया ने किसी तरह से पेड़ में चढ़ कर अपनी जान बचाई किन्तु गुड़िया नीलगाय का शिकार हो गयी और उसकी मौत मौत मौके पर ही हो गयी।

यह भी पढ़ें:- ब्लाक प्रमुख की कुर्सी के लिए चुनावी संघर्ष जारी, योगी सरकार आने के बाद से दो प्रमुखों की जा चुकी है गद्दी

इस दौरान बुंदिया पेड़ से जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगाती रही। किन्तु कोई आसपास नहीं था। जो उनको बचा सके। देर रात गांव वाले खोजते हुए पहुंचे, तो वह बच पाई और गुड़िया की लाश लेकर गांव वापस आये।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मंत्री का गन हाउस सीज, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 2019 में दिखा देंगे अपनी ताकत

क्षेत्रीय विधायक आर.के. सिंह पटेल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक गुड़िया के परिजनों को सांत्वना दी और सरकारी मदद देने का आश्वासन भी दिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV