असलाह फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा, दिखा कुछ ऐसा कि उड़ गये होश

अर्जुन वार्ष्णेय

अलीगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है। साथ ही एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से चार लोग फरार हो गए। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

असलाह फैक्ट्री

अलीगढ़ के एसएसपी अजय कुमार साहनी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि शहर के थाना ऊपरकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से पुलिस ने दो अवैध असलहा बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने किसानों से किया सीधा संवाद, कई मुद्दों पर मांगी राय

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि नौरंगाबाद स्थित डोरी नगर में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित है। जिस पर ऊपरकोट पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को साथ लेकर गोरी नगर स्थित गोपाल शर्मा के घर पर छापा मारा।

जहां से पुलिस ने मकान के अंदर बने बेसमेंट से छह बने हुए तमंचे व भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के साथ भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:- मथुरा में फर्जी शिक्षक भर्ती का भंडाफोड़, एसटीएफ ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

वहीँ पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इन लोगों ने बताया कि वह विगत एक वर्ष से अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हैं। और इन तमंचों को आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। एक तमंचे की कीमत लगभग 800 से 1000 रुपये मिल जाती हैं। पकड़े गए चारों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया और अन्य एक साथी की तलाश जारी है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV