पीएम मोदी ने किसानों से किया सीधा संवाद, कई मुद्दों पर मांगी राय

शादाब खान

शाहजहांपुर। देश के किसानों से सीधे संवाद कार्यक्रम में जनपद शाहजहांपुर के किसान भी सम्मलित हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से बात की। और अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितकारी योजनाओं से लाभो के बारे में जानकारी ली और उनकी आय बढ़ोतरी के बारे में भी पूछा।

पीएम मोदी

बता दें देश के मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के किसानों से प्रधानमंत्री जी ने सीधे संवाद किया। वहीँ जिन किसानों को सम्मलित नहीं किया गया उन्होंने इसका विरोध किया।

किसानों से रूबरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना हमारी सरकार का लक्ष्य है, जिस पर कार्य तेजी से हो रहा है। उसके लिए हमने बैंको से आसान श्रण उपलब्ध कराने की सुविधा किसान के नुकसान के लिए कृषक बीमा योजना जैसी उलब्धिया दी है, जिससे हमारे देश के किसान की हालत सुधरी है जोकि शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें:- मथुरा में फर्जी शिक्षक भर्ती का भंडाफोड़, एसटीएफ ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कार्यक्रम में सम्मलित हुए किसानों में कृषक सरदार राजविंदर सिंह और फहीम उज़्ज़मा खान ने बताया कि आज पहली बार देश के प्रधानमंत्री ने हम लोगों से बात करके हमारी समस्यायों को पूछा। इससे लगता है देश के प्रधानमंत्री किसानों के सच्चे हितैषी है और वह किसानों के हित में सोचते है।

इस लिए हम लोगों को पूरी आशा है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों की आय दोगुनी होने का संकल्प लिया गया है। वह अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमे ख़ुशी है कि देश के 8 राज्यो में उत्तर प्रदेश चुना गया और पूरे उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर को चुना गया यह हमारे लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी कबीर के 620 वें प्रकाश उत्सव पर 28 जून को जाएंगे संतकबीरनगर

अन्य किसानों ने बताया कि आज भारत के प्रधानमंत्री जी ने हमारे जनपद के किसानों से सीधा संवाद किया परन्तु बड़े दुख का विषय है प्रशासन ने हम लोगों को प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में सम्मलित न करके अपने चहेते उन किसानों को सम्मलित किया जो उनकी ही भाषा बोले जनपद के किसानों की समस्याओं से प्रधानमंत्री जी को अवगत नहीं कराया गया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV