जानिए बच्चों के लिए अरंडी तेल के फायदे और नुकसान

यह एक वनस्पती पौधा है। अरंडी की फलियों में प्रचुर मात्रा में तेल पाया जाता है, जिस कारण रेंड़ी के तेल को दुनिया भर में जाना जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह तेल क्यों गुणकारी है और रोजमर्रा के जीवन में इसका प्रयोग क्यों करना चाहिए।

जानिए बच्चों के लिए अरंडी तेल के फायदे और नुकसान

अरंडी का तेल मुख्य रूप से बालों, त्वचा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे हमें विस्तार से एक-एक करके जानेंगे। सबसे पहले बात करते हैं कि रेंड़ी का तेल त्वचा के लिए किस-किस तरह से लाभकारी है।

शर्मसार! दलालों ने ले ली बच्ची की जान, जानें क्या है पूरा मामला

बच्चों के लिए अरंडी के तेल के फायदे –

बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी यह तेल फायदेमंद भी है और नुकसानदायक भी है। सबसे पहले जानते हैं कि यह लाभप्रद कैसे है।

प्राकृतिक मॉश्चराइज़र : बच्चों की त्वचा कोमल व मुलायम होती है। इसलिए, उनकी अरंडी के तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे बच्चों की त्वचा को पर्याप्त नमी मिलेगी और चमक बनी रहेगी। साथ ही उनकी मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।

डाइपर रैशेज़ से राहत : आजकल हर कोई अपने बच्चे को डाइपर पहनाता है। अब इसे बच्चे की सुरक्षा कहें या फिर खुद के काम को आसान बनाने का रास्ता, लेकिन इसके परिणाम मासूम को भुगतने पड़ते हैं। अक्सर डाइपर की वजह से बच्चों को रैशेज़ हो जाते हैं। ऐसे में प्रभावित जगह पर अरंडी का तेल लगाया जाना चाहिए।

अच्छे बालों के लिए : बच्चों के सिर की इस तेल से मालिश करने पर बालों में प्राकृतिक चमक आती है और तेजी से बढ़ते हैं।

गैस से राहत के लिए : अक्सर छोटे बच्चों को गैस बन जाती है, जिसे वह सहन नहीं कर पाते और रोना शुरू कर देते हैं। इस स्थिति में अगर आप अरंडी के तेल को गर्म करके बच्चे के पेट पर लगाएंगे, तो उसे तुरंत गैस की समस्या से राहत मिल जाएगी।

बच्चों के लिए अरंडी के तेल के नुकसान –

अगर शिशु के शरीर पर कहीं चोट लगी हो, जख्म हो या फिर त्वचा कहीं से छिल गई हो, तो वहां इस तेल को न लगाएं। उस जगह पर यह तेल जलन पैदा कर सकता है।

मौसमी बुखार ने आपको भी लिया है जकड़, तो बिना देर किए आजमाएं इन घरेलू उपायों को…

  • बच्चे के होंठ, मुंह, आंखों व गुप्तांग पर यह तेल कभी न लगाएं।
  • कैस्टर ऑयल में कुछ विषैले तत्व होते हैं, इसलिए बच्चों को इसका सेवन कभी न कराएं।

आगे हम विस्तार से अरंडी के तेल के पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे।

LIVE TV