Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी, खांसी व संक्रमण से बचने के लिए इन घरेलू चीजों का करें सेवन

Health Tips-बदलते मौसम में हमें हेल्थ के प्रति बहुत सचेत रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसी समय सर्दी, खांसी-जुकाम के साथ-साथ फ्लू का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर रहती है। वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। सर्दी खांसी लगने पर छींक बहुत आती है। इस परेशानी को दूर करने के घर पर ही मौजूद कई चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

अदरक और तुलसी

अदरक और तुलसी में बहुत औषधीय गुण पाया जाता है। आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्व है। अदरक और तुलसी के सेवन से सर्दी, खांसी और छींक में जल्द आराम मिलता है। आप अपनी चाय और काढ़ा में अदरक और तुलसी को शामिल कर सकते हैं। इससे गले की खराश और बंद नाक में राहत मिलता है। अदरक के छोटे टूकड़े को मुंह में रखने से भी कोल्ड में फायदा मिलता है।

काली इलायची


मौसम परिवर्तन के समय अक्सर छींक की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए काली इलायची चबाएं। काली इलाइची को बड़ी इलाइची भी कहा जाता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में भी आराम मिलता है।

हल्दी

कई लाभकारी गुणों से युक्त हल्दी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हल्दी के सेवन से संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए बदलते मौसम में रोजाना हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है। वहीं, इससे ग्लाइसीमिया भी कम रहता है। डायबिटीज के मरीजों को हल्दी वाला दूध पीने से उन्हें काफी लाभ मिलता है।

शहद

Honey, Honeycomb, Honey Bee.

मौसम बदलाव के कारण आप सर्दी, खांसी, जुकाम और छींक से निजात पाने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए शहद को हल्के गर्म पानी या चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी, खांसी में बहुत जल्द आराम मिलता है।

नोटः इस स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के साथ आपको जागरुक करने के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी अथवा संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

कंप्यूटर मोबाइल के अधिक उपयोग से हो सकती हैं ये परेशानियां, जानें किस आसन से मिलेगा आराम?

LIVE TV