गर्मियों में पेट को रखें ठंडा और कूल, जाने तीन ड्रिंक्स जिन्हें पीते ही शरीर होगा ठंडा
गर्मियों का मौसम अब आने को है ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तपती धूप और गर्म हवाओं से खुद को बचाने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल करें, क्योंकि गर्मियों के मौसम में कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करें, जो न केवल शरीर बल्कि पेट को भी ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकें। वहीं शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में गड़बड़ पेट को ये ड्रिंक्स करेंगे ठीक
तरबूज का जूस
अक्सर गर्मी के दिनों में लोग पेट की परेशानियों से जूझने लगते हैं | ऐसे में तरबूज का जूस पीकर पेट को सही रखा जा सकता है साथ ही तरबूज का जूस शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ बॉडी को हाइड्रेटेड भी रखता है। वहीं गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से तबीयत खराब हो सकती है | ऐसे में तरबूज शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।

बनाना शेक
गर्मियों में शेक पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और मूड भी फ्रेश होता है | केले से बना बनाना शेक पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करता है और स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। इतना ही नहीं ये पेट की गर्मी के साथ-साथ शरीर की गर्मी को भी दूर करने में मदद करता है, साथ ही बनाना शेक पीने से इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

लस्सी
गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा देसी ड्रिंक, लस्सी का सेवन किया जाता है, लस्सी को दही और छाछ से तैयार किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी से बचाने में मदद करते हैं |

साथ ही लस्सी पीने से गर्मियों में लू से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा लस्सी पीने से शरीर की थकावट दूर होती है और एनर्जी मिलती है।