‘राम और कृष्ण’ के भरोसे चलेगी यूपी की सियासत, सैफई में लगेगी 50 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा

यूपी की सियासतलखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में करारी हार झेल चुकी समाजवादी पार्टी अब बीजेपी के नक्शेकदम चलना शुरू कर दिया है। जिस तरह भाजपा राम मंदिर को लेकर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी है। ठीक उसी तरह अब सपा भी भगवान कृष्ण की मूर्ति बनवाने का ऐलान कर दिया है।

अयोध्या विकास के एजेंडे में शामिल, तैयार हुआ रोडमैप : सीएम योगी

समाजवादी पार्टी हमेशा से ही भाजपा पर भगवान राम के नाम पर राजनीति का आरोप लगाती रही है। लेकिन अब सपा भी उसी के रंग में रंग गयी है। इसका उदाहरण सैफई में देखने को मिला। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि बीजेपी के भगवान राम के मुकाबले अब भगवान श्रीकृष्ण को लाये हैं।

अखिलेश का कहना है कि जल्द ही सैफई में भगवान कृष्ण की मूर्ती लगाने का कार्य शुरू होगा। उनका कहना है कि यह मूर्ती तांबे की बनी होगी। ये प्रतिमा लगभग 50 फीट ऊंची होगी और इसका वजन लगभग 60 टन होगा। इसके अनावरण कार्यक्रम में विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें इस प्रतिमा का निर्माणकार्य सैफई महोत्सव कमेटी द्वारा करवाया जायेगा। इस कमेटी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव है।

   मसाज पार्लर पर पुलिस का छापा, चल रहा था घिनौना काम

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव अब सीएम योगी की नकल कर रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई में हनुमान जी की सबसे बड़ी मूर्ति लगी हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी भगवान में कोई भेद नहीं करती है।

LIVE TV