मसाज पार्लर पर पुलिस का छापा, चल रहा था घिनौना काम

मसाज पार्लरलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में आयुर्वेदिक स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस से कल देर रात पर्दाफाश किया। पुलिस की इस छापेमारी में सात लड़कियों के साथ दो संचालकों को भी हिरासत में लिया गया है।

गोमतीनगर पुलिस थाना प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला का कहना कि राजधानी के गोमतीनगर स्टेशन के पास ही स्थित एमवीडी प्लाजा में लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन चल रहा था। पुलिस ने सूत्रों की सूचना के आधार पर मसाज पार्लर में छापेमारी की थी।

ऑनर किलिंग के नाम पर बेटी की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार

शुक्रवार रात करीब नौ बजे इमारत की घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जहां अंदर छोटे-छोटे केबिन में युवक-युवितयां आपत्तिजनक हालत में मिले। मसाज पार्लर के संचालक आयुष के डॉक्टर कमलेश यादव और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मसाज पार्लर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक यह लड़कियां पढऩे लिखने वाली हैं। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अपने घरों से आकर राजधानी के पॉश कॉलोनियों में रह रही थी।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास बीडी टावर में लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का रात पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पार्लर से सात लड़कियों के साथ एक आयुष के डॉक्टर कमलेश यादव को बेहद आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पार्लर से काफी मात्र में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़ी गयी युवतियां अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखती है। पुलिस के मुताबिक कमलेश यादव ही मसाज पार्लर का संचालक है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

यूपी के बावरिया गिरोह का इनामी गिरफ्तार, अवैध असलाह कारतूस बरामद

पुलिस ने पार्लर से कई डायरियां भी बरामद की हैं। पुलिस डायरी में लिए नाम और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस का कहना है कि कथित स्पा सेंटर के भीतर से कुछ डायरियां मिली हैं, जिसमें मोबाइल नंबर लिखे हैं। इन नंबरों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

LIVE TV