‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ के नए पोस्‍टर लॉन्‍च

फिल्‍म परमाणुमुंबई। फिल्‍म  ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ के दो नए पोस्‍टर लॉन्‍च हुए हैं। फिल्‍म परमाणु के दोनों नए पोस्‍टर में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी नजर आए हैं। दोनों नए पोस्‍टर्स सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इससे पहले फिल्‍म का फर्स्ट लुक लॉन्च हो चुका है। फर्स्‍ट लुक भी जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। पहले पोस्‍टर में ही जॉन का फर्स्ट लुक रिवील हो गया था।

फर्स्ट लुक में जॉन दौड़ते हुए दिखे थे। साथ ही उनके पीछे मिलेट्री कैंप दिखाई दे रहे हैं। वहीं नए पोस्टर में उनका साइड फेस दिखा है।

यह भी पढ़ें : फिर से होगी सर्जिकल स्ट्राइक, इस बार दुनिया बनेगी गवाह

आखिरी बार जॉन ‘ढिशूम’ में नजर आए थे। ढिशूम में वह वरुण धवन के साथ थे। इसके अलावा जॉन की ‘फोर्स 2’ में जबरदस्‍त एक्‍शन करते दिखे थे। डायना हाल ही में ‘लखनऊ सेंट्रल’ में दिखी हैं।

जॉन के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में जॉन के अपोजिट डायना पेंटी लीड रोल निभाएंगी।

यह भी पढ़ें : ‘गोलमाल अगेन’ का दूसरा टीजर पोस्‍टर लॉन्‍च, दो दिन बाद होगा धमाल

बता दें, सबसे पहले भी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में मैप के साथ जॉन की झलक भी देखने को मिली थी। इस फिल्म का निर्दशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 8 दिसम्बर को रिलीज होगी।

 

 

LIVE TV