सीएए और एनआरसी के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, पुलिस की सूझ-बूझ से टला धरना प्रदर्शन…

REPORT—ARJUN VARSHNEY

अलीगढ़। अलीगढ़ में एक बार फ़िर बीच सड़क पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएए,एनआरसी के विरोध में उतरी महिलाओं की संख्या को देखकर एक बार फिर पुलिस के होश उड़ गए। इस दौरान मौके पर पहुँचे पुलिस आलाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करने को लेकर ज़िद पर अड़ी महिलाओं को समझा भुझाकर वापस भेज दिया।

सीएए और एनआरसी

साथ ही उन्हें समझाया गया कि वह परमिशन लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर सकती हैं। लेकिन बिना प्रशासन को सूचना दिए किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। महिलाएं लगभग आने साथ फ़र्श से लेकर रजाई गद्दे भी लेकर आई थीं। पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को शांतिभंग में हिरासत में ले किया था। जिसके बाद उसे बेल बांड पर रिहा कर दिया गया। देहली गेट थानाक्षेत्र के शाहजमाल इलाके का मामला।

मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी/डीआईजी ने बताया कि सीएए एनआरसी को लेकर 100 से 150 की संख्या में महिलाएं विरोध प्रदर्शन करना चाह रही थीं। इस दौरान उनको समझाया गया कि बिना परमिशन के धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। परमिशन लेने के बाद ही आप कोई धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान एक व्यक्ति जो वहां पर मौजूद महिलाओं को भड़काने का काम कर रहा था उसको 151 के तहत हिरासत में किया गया था।

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में भड़की आग, छात्रा की जिंदा जलकर मौत

जिसको बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। साथ महिलाओं की इस भीड़ में कुछ लड़कियां जामिया व एएमयू की भी सामने आई हैं जो महिलाओं को उकसाने का काम कर रही थी। इस मामले में भी इंटेलिजेंस से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही हम इसमें आगे की कार्यवाही भी कर रहे हैं।

 

 

LIVE TV