भाजपा ने गोरखपुर सहित पांच जिलों में भेजी बाढ़ राहत सामग्री

बाढ़ राहत सामग्रीलखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है। शनिवार को प्रदेश मुख्यालय से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने राज्य के पांच जिलों में बाढ़ राहत सामग्री की गाड़ी को रवाना किया।

यह भी पढ़ें:- करोड़ों का सोना लेकर रफूचक्कर हो रहे थे इनामी बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

महेंद्र सिंह ने कहा, “पूरा प्रदेश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है, बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता हमारी सरकार एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका लोगों को प्रताड़ित कर रही है, लोगों की जानें जा रही हैं, वहीं उप्र सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राहत सामग्री भी दी जा रही है।”

मंत्री ने कहा, “मुझको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन द्वारा भी प्रतिदिन ट्रकों के माध्यम से लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।”

डॉ. सिंह ने बताया, “अब तक कुल 14 ट्रक राहत सामग्री विभिन्न बाढ़ पीड़ित जिलों में भेजी जा चुकी है। आज की ये सामग्री संतकबीरनगर, गोरखपुर, बाराबंकी, गोंडा और सीतापुर सहित पांच जिलों में भेजी जा रही है। इसके आलावा अभी कई ट्रक विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर जाएंगे।”

यह भी पढ़ें:-बलिया में सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण, मदद का दिया भरोसा

उन्होंने कहा, “बाढ़ से प्रभावित सभी जिलों में हमारी सरकार द्वारा एक-एक जिले के प्रभारी मंत्री बाढ़ की व्यवस्था को देख रहे हैं। इसके अलावा संगठन स्तर पर हर जिले के प्रभारी, मंडल के प्रभारी एवं पंचायत के प्रभारी और शहरी क्षेत्रों में वार्डस्तर के प्रभारी और निचले स्तर तक पूरी टीम बनाई गई है, जो मॉनिटरिंग कर रहे हैं।”

देखें वीडियो:-

LIVE TV