करोड़ों का सोना लेकर रफूचक्कर हो रहे थे इनामी बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

इनामी बदमाशोंगाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना पुलिस व अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने क्षेत्र से 30 और 20 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश आंध्र प्रदेश में सर्राफा वर्कशॉप से हुई सात किलो सोना लूट में शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- बलिया में सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण, मदद का दिया भरोसा

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया, “आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दोनों इनामी बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोने के वर्कशॉप पर डकैती डाल कर सात किलो सोना लूटा था। लूटे गए सोने की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये थी। इस वारदात के बाद दोनों डकैती कर फरार हो गए थे।”

उन्होंने कहा, “विजयवाड़ा पुलिस रामलखन सिंह और पंकज सिंह पर 20-20 हजार रुपया इनाम घोषित कर दिया था। वहीं इनामी रामलखन बलिया में हुई एक हत्या में आरोपी था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए बलिया पुलिस ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।”

यह भी पढ़ें:-नकाबपोश बदमाशों ने महिला को किया लहूलुहान, दिए बिजली के झटके, की लूटपाट

एसएसपी ने बताया, “शुक्रवार आधी रात अपराध शाखा व सैदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाग रहे 30 हजार रुपये के इनामी रामलखन सिंह और 20 हजार के इनामी पंकज सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में धुवार्जुन के पास से गिरफ्तार किया। रामलखन पर संगीन धाराओं में करीब सात मुकदमे और पंकज सिंह पर 17 मुकदमे दर्ज हैं।”

देखें वीडियो:-

LIVE TV