नाबालिग लड़की से करवाया जाता था जबरन देह व्यापार, पुलिस ने किया खुलासा !

रिपोर्ट – अमृत लाल

बस्ती : जनपद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी | अनैतिक देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश | महिला सहित चार लोग गिरफ्तार | नाबालिग  लड़की से कराते थे देह व्यापार |

बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में देह व्यापार कराने वाले गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है | बस्ती जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार ने खुलासा करते हुए कहा कि पैसा लेकर नाबालिग बच्ची से  जबरन देह व्यापार कराया जाता था |

इस रैकेट में  जो लोग सम्मिलित हैं उनकी पकड़ सत्ता के गलियारों तक है | साथ ही इनका पूरा नेटवर्क बस्ती जिले में काम करता है |

 

एक और तस्कर गिरफ्तार ! 44 किलो गांजा के साथ 2 धरे गए …

 

पैसा लेकर लेकर नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराते थे जबकि पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है |

साथ ही अभी जांच चल रही है | अगर पुलिस सही ढंग से इस मामले में जांच करती है तो कई सफेदपोश लोगों का भी नाम आ सकता है |

यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है | जहां कई होटल सहित सरकारी आवासों पर लड़की को भेजकर देह व्यापार करवाया जाता था।

 

LIVE TV