एक और तस्कर गिरफ्तार ! 44 किलो गांजा के साथ 2 धरे गए …

रिपोर्ट – रवि पाण्डेय

सोनभद्र  : जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गए अभियान के तहत आज चोपन थाना पुलिस ने डाला से दो तस्करों को 44 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया |

जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया | रावर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये अभियान के क्रम में पुलिस ने 44 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है |

जबकि एक तस्कर फरार हो गया | बरामद गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है | दोनों गिरफ्तार तस्करों को सम्बन्धित धाराओं में चालान किया गया है |

सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गए अभियान के अंतर्गत आज चोपन थाना इलाके के डाला चढाई से मुखबिर की सूचना पर अनिल कुमार मौर्य पुत्र राम सागर निवासी खलियारी थाना रायपुर जिला सोनभद्र, मुख्तार अली पुत्र सहाबुद्दीन निवासी खलियारी थाना रायपुर जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया |

इनके पास से चार प्लास्टिक की बोरियों में 44 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया | इस सम्बंध में दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट 8/20 के तहत चालान कर दिया गया |

 

भारत में लांच हुआ Honda Activa 5G का लिमिटेड एडिशन, देखें इसकी कीमत और खासियत

 

रावर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये अभियान के क्रम में पुलिस ने 44 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है |  जबकि एक तस्कर फरार हो गया | बरामद गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है | दोनों गिरफ्तार तस्करों को सम्बन्धित धाराओं में चालान किया गया है |

 

LIVE TV