गाजियाबाद में आवारा सांड का आतंक, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को किया घायल

रिपोर्ट- जावेद चौधरी/गाजियाबाद

गाजियाबाद के लोनी इलाके में आवारा सांड का आतंक देखने को मिला है। जहां पर सांड ने 8 लोगों को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह सांड इलाके में आया था, और एक महिला पर इस ने हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए युवक पर भी हमला कर दिया। मामले से जुड़ा हुआ सीसीटीवी भी सामने आया है।

सांड का आतंक

सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक पर हमला कर रहा है। आक्रामक सांड ने इसी तरह से कुल 8 लोगों को घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन अभी भी 2 लोग अस्पताल में एडमिट है। नगर पालिका टीम मौके पर पहुंची है। सांड को इसी बीच पकड़ा गया है। मामला लोनी में गंगा विहार इलाके का है।

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के इलाज के लिए कार्यशाला का आयोजन…

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने दावा किया था कि जल्द आवारा पशुओं को रोड से हटा दिया जाएगा। लेकिन उसके बावजूद आवारा पशु की रोड पर घूम रहे हैं। और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि प्रशासन क्या कर रहा है। लगातार लोग इन आवारा पशुओं का शिकार होते जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है।

LIVE TV