खतरनाक हादसों से लोगों में दहशत, दर्जनों लोगों की मौत इतने घायल

आगरा मंडल सोमवार को हादसों से दहल गया। पिछले 12 घंटों के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में 11 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में दो लोग जनपद रायबरेली के रहने वाले थे। सबसे ज्यादा पांच लोगों की मौत एटा जिले में हुई है।

आगरा मंडल
एटा जिले में सोमवार की सुबह सकीट क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सुरेश चंद्र पुत्र राम स्वरूप निवासी जहांगीराबाद और देवश्री पत्नी रामप्रकाश की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं बागवाला क्षेत्र के गांव जीसतपुर के पास रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक जुगेंद्र (22) पुत्र राजवीर निवासी नेहचलपुर की जान चली गई। जबकि प्रवीण नाम का युवक घायल हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया।

उमंग अवॉर्ड शो 2019 में बॉलीवुड सितारों में आमिर खान का स्वागत कुछ यू…
एटा के मंडी समिति पर कार और ऑटो की टक्कर में भूदेव (47) पुत्र सत्यपाल निवासी बागवाला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। चौथी घटना अवागढ़ क्षेत्र में हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सचिन 36 पुत्र राम खिलाड़ी निवासी कुंजपुर की मौत हो गई।

फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों का ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में वीरेंद्र वीरेंद्र कुमार पुत्र नागाराम निवासी और गाड़ी चालक वाजिद हैं। दोनों रायबरेली जिले के रहने वाले थे। साथियों के साथ दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे।

मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पानीगांव रोड पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ। मृतक राजवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह है, जिसकी उम्र 48 वर्ष बताई है। वो सुबह वृंदावन ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। राजवीर सुख धाम आश्रम में नौकरी करता था। घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।

भारत रत्न के सम्मान पर मचा घमासान! प्रणब मुखर्जी को मिलने पर आजम समेत ओवैसी ने उठाए गंभीर सवाल
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में भदरौली चौकी के सामने बोलेरो गाड़ी ने व्यापारी को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी। करीब तीन किलोमीटर तक व्यापारी को घसीटता रहा। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी चालक को पकड़ लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश है।
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में रविवार की रात घिरोर-कुरावली मार्ग पर हादसा हो गया।

ग्राम नगला कमरिया के पास स्थित विद्युत केंद्र के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार योगेश (22) नगला भमी, कौशल (19) निवासी कालाखेत कुरावली की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

LIVE TV