गाजियाबाद में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, गर्ल्स कॉलेज के आस-पास होने दी यह हरकत…

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

 गाजियाबाद। गाजियाबाद जहां एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को मजबूत व साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। वही जनपद गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। लापरवाही भी इतनी बड़ी की गर्ल्स कॉलेज के नजदीक कूड़े का अंबार लगने से स्कूल प्रशासन व छात्राओं में भारी रोष व्यक्त है ।

गाजियाबाद

हालात यह है कि स्कूली छात्राओं द्वारा मुंह पर कपड़ा रखकर पढ़ाई की जा रही है। मौके की तस्वीरें देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि नगर निगम की लापरवाही के चलते छात्राएं किस तरीके से स्कूल में पढ़ाई कर रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। देखिए हमारे संवाददाता जावेद चौधरी की इस रिपोर्ट में?

कासगंज में सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से दरोगा की मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या

ताजा मामला गाजियाबाद के नए बस अड्डे के पीछे स्थित एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज का है। जहां पर नगर निगम की लापरवाही की वजह से कूड़े का अंबार लगा होने के चलते वही गंदा पानी भरा होने से स्कूल की छात्राएं वह स्कूल प्रशासन परेशान ही नहीं हताश भी है। हालात यह हो गए हैं कि स्कूल की छात्राएं स्कूल में आने जाने के अलावा पढ़ाई करते समय मुंह पर कपड़ा रखकर पढ़ाई कर रही है। इस मामले की शिकायत कई बार स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा नगर निगम से की गई पर अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई।

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर सतर्क है। वही गाजियाबाद नगर निगम की लापरवाही दर लापरवाही सामने आ रही है। और स्वच्छता अभियान को नगर निगम ठेंगे पर रखकर कार्य कर रही है। स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों में ही चलता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि स्कूल की तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं नगर निगम की कार्यप्रणाली को।

 

 

 

LIVE TV