योगी कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों अधिकारियों पर गिरी गाज

योगीलखनऊ। यूपी की कमान संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सीएम योगी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और अनियमितता के चलते 550 से अधिक अफसरों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता पर भी गाज गिरी है। इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो PWD में करीब 273 अफसरों को जबरन रिटायरमेंट दिया जाएगा। कार्रवाई की जानकारी PWD ने यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार और सीएम योगी आदित्यनाथ को भेज दी है।

खेत में मिली युवती की सिर कटी लाश, दुष्कर्म की आशंका

आपको बता दें कि इससे पहले PWD के 392 अधिशासी अभियंताओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 3 पर आरोप सिद्ध हो गया है। आरोप सिद्ध होने के साथ ही तीनों अफसरों को जबरन रिटायरमेंट दे दिया गया है। इसके साथ ही 351 सहायक अभियंताओं की भी स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 78 पर आरोप तय हुए।

जिसके बाद सभी 78 आरोपियों को रिटायर किया गया। 151 अवर अभियंताओं सिविल की स्क्रीनिंग में 116 पर गाज गिरी। इसके साथ ही 116 अवर अभियंताओं को विभाग से रिटायर कर दिया गया है। 89 अवर अभियंता यांत्रिक की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 71 पर कार्रवाई कर दी गयी है।

अनुच्छेद 35ए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की बेंच लेगी फैसला

जिसके तहत 55 की सेवा को समाप्त की गयी और 16 को सेवा से बर्खास्त किया गया। गौरतलब है कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर किसी भी सरकार द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

LIVE TV