पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, 3 जवान शहीद 1 घायल

संघर्ष विराम उल्लंघनजम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में मेजर सहित तीन सैनिक शहीद हो गए और एक अन्य सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि राजौरी जिले के एलओसी में केरी क्षेत्र के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारतीय सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है।”

भोपाल गैंगरेप : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, सभी आरोपियों को उम्रकैद

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू के केरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। इसकी चपेट में आने से भारतीय सेना के मेजर और तीन जवान शहीद हो गए। इस बीच, भारतीय सेना भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। थल सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों दोपहर करीब सवा बारह बजे जम्मू संभाग के राजौरी जिले स्थित केरी सेक्टर में गोलाबारी की। उन्होंने कहा, अचानक हुई गोलीबारी में मेजर मोहकर प्रफुल्ल अम्बादास, लांस नायक गुरमेल सिंह और कुलदीप सिंह और सैनिक परगट सिंह शहीद हो गए। जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आधार आधारित डीबीटी से बढ़ेगी बचत : अरुण जेटली

सेना ने बताया कि 32 वर्षीय मेजर मोहकर महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रहने वाले थे और परिवार में पत्नी अवोली मोहकर है। वहीं 34 वर्षीय लांस नायक गुरमेल सिंह पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं और अपने पीछे पत्नी कुलजीत कौर और एक बेटी को छोड़ गए हैं। तीसरे शहीद जवान 30 वर्षीय गुरमीत सिंह हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे और परिवार में पत्नी रामप्रीम कौर और एक बेटा है। सेना ने कहा शहीद सैनिक भारतीय सेना के बहादुर जवान थे और कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा उनके बलिदान को याद रखेगा। इसके साथ ही कहा कि भारतीय सेना पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है और अपने जवानों की शहादत को जाया नहीं जाने देगी।

LIVE TV