अपने वजन को कम करने के एक बार ट्राई करें घर के बने यह शेक

आजकल बाजार में कई सारे वजन को कम करने वाले सप्लीमेंट्स पाए जाते हैं। जिनकी कीमत बेखक बहुत ज्यादा होती है। जिसे हर किसी के लिए ले पाना थोड़ी कठिन होता है। लेकिन आप घर पर बने प्रोटीन मिल्क की मदद से भी अपने वजन को काबू में रख सकते हैं।

बनाना मिक्स शेक

बॉडीबिल्डिंग के दौरान खुद को फिट रखने के लिए बनाना मिक्स शेक सबसे बेहतर प्रोटीन पैक है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए केवल आपके पास जरूरी चीजों का होना जरूरी है। तो इसके लिए सबसे पहले एक कप ओट्स, दो चम्मच आल्मंड बटर, एक केला, एक चम्मच दालचीनी, चुटकीभर सेंधा नमक और दो कप पानी लें। अब इन सारी चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से स्मूथ होने तक पीसें। लीजिए आपका बनाना मिक्स शेक तैयार है।

बनाना मिक्स शेक

बादाम की बर्फी

बादम में केल्शियम औरक प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के काम आता है। आज के समय में लोगों को हड्डियों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगी है। उनमें से एक है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। वह बीमारी है ऑस्टियोपोरोसिस इस बीमारे के खतरे को कम करने के लिए घर पर बने प्रोटीन पैक बेहद ही असरदार होते हैं। कैल्शियम एकत अच्छा गुड फैट भी होता है। जिसकी आवश्यकता एक उम्र के बाद में सभी को पड़ती है। इस बर्फी को बनाने के लिए नारियल तेल में प्रोटीन पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को पर्चमेंट पेपर में फैलाकर रखें। फिर इसमें ऊपर से ऑल्मड बटर फैलाएं। फिर इस परत के ऊपर बादाम और नारियल को क्रश करें। अब इसे रेफ्रीजरेटर में 2-3 घंटों के लिए रखें। 3 घंटे बाद इस बादाम पेस्ट को छोटे-छोटे पीस में काट लें। लीजिए आपकी बादम की बर्फी तैयार है।

यह भी पढ़ें- चिकनपॉक्स के बाद अब दुनिया में बढ़ता मंकीपॉक्स का खतरा,जानें बीमारी के लक्षण

प्रोटीन पैक्ड पेनकेक

इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए तीन कप पेनकेक मिक्स, अंडे का सफेद वाला भाग और आधा कम पानी लें। अब इन सारी चीजों को मिक्स करके गर्म पेनकेक के ऊपर डालें। जब पकने के दौरान इसमें बबल्स निकलने लगे तो इसे पलटे और अंडे के पकने तक इसे पकने दें। ये लीजिए आपका प्रोटीन पैक्ड पेनकेक तैयार है। इसे आप नाश्ते में खाकर दिन भर के प्रोटीन की मात्रा को पूरा कर सकते हैं।

प्रोटीन पैक्ड पेनकेक

बटर बनाना स्मूथी

ये सॉफ्ट-चिल बटर बनाना स्मूथी हर बॉडीबिल्डर को लेना चाहिए। ये आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है। जब आप हड़बड़ी में हो और आपके पास बनाने के लिए कुछ नहीं हो तो ये बटर बनाना स्मूथी लें। ये आपके शरीर के सारे पोषक-तत्वों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है। इसे बनाने के लिए एक केला, एक चम्मच पीनट बटर, एक कप वनीला आल्मंड दूध और दो-तीन आइस-क्यूब लें। आब इन सारी चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लैंड करें। अब इसे एक ग्लास में निकाल कर ऊपर से फैट-फी क्रीम डालें। अब लीजिए ताजे-ताजे बटर बनाना स्मूथी का मजा।

यह भी पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान इस चीज का रखें ध्यान, वर्ना ये 3 बीमारियां जन्म से ही लग जाती हैं पीछे

नारियल और बादाम के लड्डू

अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा हैं कि अपनी डाइट को ठीक करने के लिए घर पर क्या बना लें। तो इसकासबसे अच्छा तरीका है कि आपको रोज बादाम और नारियल के लड्डू खाएं। रोज एक लड्डू खाने से आपको वर्कआउट करने में मदद मिलेगी साथ ही आपकी सेहत के लिए भी यह ठीक रहेगा।

 

LIVE TV