एक साथ पांच बीमारियों पर राज करता है यह सीफूड

कस्तूरी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कस्तूरी का सेवन हमे कई बीमारियों से दूर रखता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमे कई तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं। कस्तूरी एक बहुत ही हेल्दी सीफूड है। कस्तूरी में फाइबर, मैग्निशियम,आयरन और जिन्क की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आज हम आपको कस्तूरी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कस्तूरी

हड्डियों के लिए लाभकारी

कस्तूरी में कैल्शियम के साथ आयरन, जिन्क, कॉपर और अन्य मिनरल्स भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसमें सेलेनियम नामक भी पोषक तत्व पाया जाता है जो गठिया के दर्द को ठीक करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: मेघालय जाकर भी इन व्यंजनों को नहीं खाया तो, पैसे बर्बाद

इम्यूनिटी बूस्ट

कस्तूरी के सेवन से शरीर का रोग प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होता है। इसमें विटामिन सी और ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। कस्तूरी में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह कई तरह की बीमारियों से खुद को बचाने में मुख्य भूमिका निभाता है।

हृदय को रखें स्वस्थ्य

कस्तूरी के सेवन से हृदय से संबधित सभी रोगों से मुक्ती मिल जाती है साथ ही शरीर के अंदर रक्त के प्रवाह को तेज करता है। इसके अलावा, यह किसी भी फॉरेन पार्टिकल्स के पथ को प्रतिबंधित करता है जो धमनियों और नसों के माध्यम से रक्त के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा उत्पन्न करता है। कस्तूरी में मैग्निशियम औप पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

यह भी पढ़ें: स्किन के रंग के अनुसार चुनें लिपस्टिक का शेड

आंखों को स्वस्थ रखता है

कस्तूरी अक्सर आंखों के लिए एक आशीर्वाद के रूप में माना जाता है। उनके पास जिन्क का समृद्ध स्रोत होता है जो रेटिना को स्वस्थ बनाता है। यह दृष्टि को भी मजबूत बनाकर आंखों की रोशनी में सुधार करता है।

सेक्सुअल हेल्थ

कस्तूरी में मौजूद जिन्क की मात्रा टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद करती है। यह एक हार्मोन है जो शरीर में यौन गतिविधियों को नियंत्रित करता है। यह इंटिमेसी के दौरान हार्मोन के गठन में पुरुषों और महिलाओं दोनों की मदद करता है।

 

LIVE TV