खास आपके लिए आयोजित सापुतारा मॉनसून फेस्टिवल 2018

मानसून के मौसम में अपने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए गुजरात पर्यटन ने सापुतारा मानसून फेस्टिवल का आयोजन 2018 कर दिया है। यह आयोजन 4 अगस्त से शुरू हुआ है। यह खास फेस्टिवल 3 सितंबर तर मनाया जाएगा। इसका आयोजन हर साल सापुतारा के हिल स्टेपर ही किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों गुजरात ने अपने फेस्टिवल के लिए सापुतारा के हिल स्टेशन को ही चुना।

सापुतारा

क्या खास है पर्यटकों के लिए

हर साल आयोजन होने वाले इस फोस्टिवल में 1 महीने तक पर्यतकों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें रोज शाम 4 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेन डांस, लेक लाइटिंग, सापुतारा झील में फव्वारे आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आप इस आयोजन का हिस्सा बीच में भी ले सकते हैं। अगर आफने अभी कहीं भा कोई प्लान नहीं बनाया है तो आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तमिल फिल्म में योद्धा की भूमिका निभाएगी सनी लियोन

सापुतारा झील

सापुतारा की झील मानसून के मौसम में पर्यटकों काफी आकर्षित करती है। यह झील यहां के मुख्य आकर्षण में शुमार है। इस झील में सैलानियों के लिए नौकाबिहान की भी सुविधा मौजूद है। यह झील शांत पहाड़ियों और प्राकृतिक खूबसूरती के मध्य स्थित है। यहां की यात्रा आपको काफी हद तक शांत रखती है।

सापुतारा झील

यह भी पढ़ें: आयरन के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं यह घातक बीमारियां

गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन

सापुतारा गुजरात के एकमात्र हिल स्टेशन है। यह गर्मियों के दिनों में सबसे आरामदायक हिल स्टेशन है। मानसून का मौसम आते ही यह पहाड़ी क्षेत्र एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाता है। मानसून में दिनों में यहां का नजारा कुछ अलग ही होता है। मानसून की हल्की-हल्की बौछारों के बीच यहां समय बिताना काफी अच्छा लगता है। आप इस झील की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं।

LIVE TV