कभी अचानक शरीर के किसी अंग के मुड जाने य किसी कीड़ें के काटने से अक्सर सूजन पैदा हो जाती है। मगर इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सूजन हमारे शरीर के टिशु में बायोलॉजिकल परेशानी के होने के कारण होती है। इस तरह की परेशानी में नसों में रूकावट,कोशिकाओं के इम्यून में परेशानी होने लगती है। शरीर के किसी बी भाग में सूजन होने से दर्द महसूस होता है,शरीर को वो भाग फूल जाता है। सूजन का जल्द से जल्द ठीक होना ही उचित माना जाता है। अगर यह बढ़ते दिन के साथ बढ़ती जाती है तो और भी तकलीफ होती है। आइये जानते हैं सूजन को कम करने के कुछ घरेलू टिप्स।
जायफल
जायफल विटामिन और मिनरल का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके प्रयोग के लिए इसे एक सिलबट्टे पर घिसे उसके बाद उसमें से जो तरल पदार्थ निकले, उसे सूजन वाले हिस्से पर लगाएं। यदि आप इसे घिसने में सक्षम नही है तो आप जायफल के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:जब नाक से निकल रहा हो खून तो इसे नजरअंदाज करना पढ़ेंगा भारी
गुग्गल
गुग्गल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं जिसके कारण इसमें बहुत सी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। गुग्गल सूजन में बहुत कारगर होता है। इसके प्रयोग के लिए आप इसके तेल का प्रयोग कर सकते हैं। सूजन वाली जगह पर गूग्गल का तेल लगाने पर सूजन में कमी आती है।
हल्दी
हल्दी में बहुत लाभकारी गुण होते हैं। इसके प्रभाव से बड़ी से बड़ी परेशानियों से निपटा जा सकता है। हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जैसे कि प्रोटीन, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए आदि। ये सभी सूजन कम करने में मददगार साबित होते हैं। हल्दी और सरसों के तेल को साथ में लगाने से सूजन जल्द से जल्द ठीक होती है।
तुलसी
तुलसी में ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स के भरपूर मात्रा होती है। जो बैक्टिरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। सूजन होने पर आप तुलसी के पत्तों से बना काढा पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें:इस पदार्थ के ज्यादा सेवन से होता है पेट खराब, रखें सावधानी
सरसों का तेल
सरसो के तेल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में चार से पांच लहसुन की कलियां मिलाकर इसे गर्म कर लें। अब इसको सूजन वाले स्थान पर लगाएं। और हल्के हाथों से मालिश करें।
गुड़हल
गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सिडेंट, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक अच्छे हर्ब्स के रूप में जाना जाता है। गुड़हल का फूल सूजन को कम करने में मदद करता है। इस फूल को पीस कर सूजन वाले हिस्से में लगा लें। इससे जल्द ही अच्छा असर देखने को मिलेगा।