गृहमंत्री की दहाड़ से थर्राया पाकिस्तान, चीन के भी छूटे पसीने

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिपुरा दौरे पर चीन के नारजगी वाले बयान के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले को बराबर करने वाली बात कही। बता दें चीन ने पीएम मोदी के दौरे पर नाराजगी जाहिर करते हुए, अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा मानने से इनकार किया था। चीन का मानना है कि यह विवादित क्षेत्र तिब्बत का हिस्सा है।

ईरान के राष्ट्रपति संग ‘रूहानी’ हुए मोदी, आतंक के खिलाफ हुए ताबड़तोड़ समझौते!

गृहमंत्री की दहाड़

वहीं राजनाथ सिंह ने चीन के साथ भारत के अच्छे संबंधों की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सीमा को लेकर कुछ मतभेद हैं भी तो उन्हें बातचीत से हल कर लिया जाएगा। आतंक के खिलाफ बात करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को निशाने पर लिया।

 #PNBScam: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डेप्युटी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक़ राजनाथ सिंह ने चीन के साथ भारत के संबंधों पर बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है, हमारे चीन के साथ अच्छे संबंध हैं।

अगर दोनों देशों के बीच बॉर्डर मसले पर कुछ मतभेद हैं तो हम बातचीत के जरिये उन्हें सुलझा सकते हैं और समय-समय पर हम ऐसा करते रहे हैं।

राजनाथ ने कहा कि हमारे जवानों ने 2017 में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने जवानों पर भरोसा रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश का सिर कभी झुकने नहीं देंगे। आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान को घेरा था।

उन्होंने कहा था कि भारत दूसरे देशों के लोगों में दहशत पैदा करके बलवान नहीं बनना चाहता है, बल्कि उसे विश्व गुरू बनना है। ये बातें उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही थीं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV