इस वीकेंड हैवलॉक के रोमांचक स्थलों का प्लान

अंडमान एक ऐसी जगह है जहां पर आकर आपको सोचना पड़ें। यहां का हैवलॉक आइलैंड आपको देखते ही अच्छा लगेगा। लगभग 113 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह आइलैंड पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में 39 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। हैवलॉक, अंडमान का सबसे खास बीच वेकेशन स्पॉर्ट है। यहां पर सिर्फ अपने देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी पर्यटक यहां आते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

हैवलॉक

क्यों आएं हैवलॉक ?

हैवलॉक की सैर कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जा सकती है। अंडमान का यह तट कई मायनों में खास माना जाता है, जहां समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का रोमांच भर अनुभव भी लिया जा सकता है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच का शौक रखने वालों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। शहर की व्यस्त जिंदगी से दूर एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं। यहां कई समुद्र तट मौजूद हैं, जहां आप अपनी जिंदगी के सबसे हसीन पल अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। यहां का साफ समुद्र जल न सिर्फ सैलानियों को आनंदित बल्कि काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करता है। यहां का ताजगी भरा वातावरण अपार आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव कराता है। आगे जानिए हैवलॉक द्वीप से जुड़ कई महत्वपूर्ण बातें।

यह भी पढ़ें- आज के समय में हर किसी को तेजी से अपना शिकार बना रही है यह समस्या

हैवलॉक के आकर्षण

हैवलॉक एक बेहद खूबसूरत द्वीप है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यहां कई समुद्री तट मौजूद हैं, जहां आप जा सकते हैं। आप हैवलॉक के सबसे लोकप्रिय राधानगर बीच की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसे यहां सातवां नं बीच भी कहा जाता है। यह न सिर्फ भारत का बल्कि ऐशिया के चुनिंदा खास समुद्री तटों में गिना जाता है। इसके अलावा यहां के अन्य बीचों की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसमें ऐलिफेंट बीच, विजय बीच, नगर बीच और कालापत्थर बीच आदि शामिल हैं। समुद्री आबोहवा का आनंद लेने का हैवलॉक एक आदर्श विकल्प है। इसके अलावा आप यहां के गांवों का भ्रमण भी कर सकते हैं। यहां लगभग 6 गांव मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- घर में ही छिपे डेंगू के मच्छर झट से हो जाएंगे छूमंतर, बस अपनाएं यह नुस्खा

गतिविधियां

हैवलॉक द्वीप आकर आप विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा भी बन सकते हैं। आप यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा पर्यटकों के लिए उपलब्ध एडवेंचर एक्टिविटी का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, सी ब्लॉक आदि का अनुभव ले सकते हैं। वाटर एडवेंचर के लिए हैवलॉक एक आदर्श स्थल है।

 

 

LIVE TV