घर में ही छिपे डेंगू के मच्छर झट से हो जाएंगे छूमंतर, बस अपनाएं यह नुस्खा

बारिश के मौसम में मच्छरों का खौफ हमे बारिश का मजा लेने से रोक देता है। यह मच्छर कोई खास मच्छर नहीं होते हैं इन मच्छरों के माध्यम से आपको गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। अक्सर लोग मच्छरों से बचने के लिए बाजार में पाई जाने वाली तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इस तरह की क्रीम हमारे शरीर पर गलत प्रभाव डालती है। इतना ही नहीं इस तरह की क्रीम से इंसान में कई स्किन से संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको घर की कुछ चीजें बताएंगे जिससे आप इस तरह के तेल से बच सके।

डेंगू के मच्छर

नीम का तेल

नीम के तेल में मच्छरों को भगाने के सभी गुण पाए जाते हैं। इस तेल में नारियल के तेल को मिलाकर लगाने से मच्छरों का नामोनिशान मिट जाता है।नीम का तेल मच्छरो को भगाने के साथ साथ और भी कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के काम आता है।

यह भी पढ़ें- सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले पूर्वांचल के यह राज्य अपने अंदर समेटे हैं कई ऊंचे-ऊंचे पहाड़

पेपरमिंट ऑयल

मच्छरों का सफाया करने के लिए पेपरमिंट ऑयल प्राकृतिक निवारक है। दरअसल मच्छरों को पुदीने के तेल की गंध बिल्कुल बर्दाश नहीं होती। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर निकले। आप इसे अपने कपड़ों पर भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अगर आपको भी घर में कुत्ता पालने का है शौक, तो यह खबर उतार देगा फितूर

लैवेंडर का तेल

लैवेंडर के तेल में मच्छरों को भगाने की भरपूर क्षमता पाई जाती है। इस तेल में नींबू का रस मिलाकर घर में छिड़कने से मच्छरों की छुट्टी हो जाती है। इसके अलावा आप लैवेंडर ऑयल को सिट्रोनेला तेल और यूकेलिप्टस ऑयल के साथ मिक्स कर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए हर दो तीन घंटों बाद स्प्रे करें। आप इस तेल को हाथ और पैरों पर भी लगा सकते हैं।

 

LIVE TV