भाजपा की कूटनीतिक जीत… बुआ का मिला साथ तो ‘अपने’ ने छोड़ा हाथ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के दमदार प्रदर्शन ने सभी विपक्षी पार्टियों को चारों खाने चित्त कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ने सभी तथाकथित राजनीतिक पंडितों को मीलों पीछे छोड़ रखा है। यही वजह है कि पार्टी का कद दिन दुगनी और रात चौगुनी रफ़्तार से बढ़ता जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी

वहीँ अब एक ऐसी खबर आ रही है। जोकि गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

नरेश अग्रवाल का बीजेपी में जाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वो राष्ट्रीय राजनीति में सपा का सबसे मुखर चेहरा रहे हैं।

नाराजगी की वजह राज्यसभा का टिकट

नरेश अग्रवाल सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से राज्यसभा सीट पर उनकी जगह जया बच्चन को टिकट देने से नाराज थे। और अब उन्होंने सपा की सबसे बड़ी सियासी दुश्मन बीजेपी से हाथ मिलाकर अखिलेश को तगड़ा झटका दिया है।

बता दें समाजवादी पार्टी के छह राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें नरेश अग्रवाल, किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, जया बच्चन, आलोक तिवारी और मुनव्वर सलीम के नाम इस लिस्ट में हैं।

सपा के पास सिर्फ 47 वोट हैं, अखिलेश यादव सिर्फ एक नेता को ही संसद भेज सकते हैं। बाकी के 9 अतिरिक्त वोट पार्टी गठबंधन के तहत बीएसपी उम्मीदवार को देगी।

यह भी पढ़ें:- इस बच्चे से हार गई मौत, 35 घंटे बाद बोरवेल के गढ्ढे से निकला जिंदा

नरेश अग्रवाल को हर पार्टी में अपनी पैठ के लिए भी जाना जाता है। उनकी इसी पैठ का नतीजा है कि सपा से नाराज होने पर उन्हें तुरंत ही बीजेपी से पार्टी में शामिल होने का मौका मिल गया है।

लंबे समय से राजनीति में सक्रिय

68 साल के नरेश अग्रवाल हरदोई के रहने वाले हैं। अग्रवाल तकरीबन चार दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने बीएससी, एलएलबी किया है। वे 1980 में पहली बार कांग्रेस के विधायक चुने गए। इसके बाद 1989 से 2008 तक लगातार यूपी विधानसभा के सदस्य रहे।

1997 में कांग्रेस पार्टी को तोड़कर लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। 1997 से 2001 तक वो यूपी सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु के जंगल में लगी आग से 9 की मौत, 16 गरुड़ कमांडो चला रहे सर्च ऑपरेशन

2003 से 2004 तक पर्यटन मंत्री रहे। 2004 से 2007 तक उन्होंने यूपी के परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला। बाद में वे राज्यसभा के लिए चुने गए और संसद की कई कमेटियों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनके बेटे नितिन अग्रवाल अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में हरदोई से सपा के विधायक हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV