कर्नाटक की चुनावी घोषणा से पहले मोदी ने किया सख्त ऐलान, इनके हाथों से छिनी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। मोदी सरकार में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल हुआ है। ख़बरों के मुताबिक अरुण जेटली के स्वास्थ्य कारणों से उनके स्वस्थ होने तक वित्त मंत्रालय पीयूष गोयल को दे दिया गया है। पीयूष गोयल इस वक्त रेल मंत्री हैं। यह फेरबदल 2019 मिशन के लिए बड़ा परिवर्तन साबित हो सकता है।

 

मोदी सरकार

वहीँ ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय वापस ले लिया गया है। इस मंत्रालय का कार्यभार राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को सौंप दिया गया है। स्मृति के पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय ही रहेगा।

बता दें अरुण जेटली का आज ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। ये ऑपरेशन सफल हुआ है। जेटली पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। खराब स्वास्थ्य का असर उनके कामकाज पर पड़ रहा था। इसके चलते जेटली के पूरी तरह से स्वस्थ होने तक पीयूष गोयल के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- ‘मोदी सरकार के खिलाफ बन रही है लहर, 2019 में भुगतना पड़ेगा खामियाजा’

जेटली से मंत्रालय लिया जाना स्वाभाविक माना जा रहा, लेकिन स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय वापस लेना बड़ा फैसला माना जा रहा। स्मृति से इससे पहले भी एचआरडी मंत्रालय छीना गया था। सूचना प्रसारण मंत्रालय में ही राज्यमंत्री के रूप में काम देख रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर ही अब पूरी तरह से I&B मंत्रालय देखेंगे।

यह भी पढ़ें:- पीएनबी घोटाले में दायर हुई पहली चार्जशीट, इलाहाबाद बैंक की सीईओ समेत कई बड़े नाम शामिल

उल्लेखनीय है कि 26 मई को ही मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। बताया जा रहा कि पीएमओ से सभी मंत्रियों के कामकाज का ब्यौरा लिया जा रहा है। इसी के चलते स्मृति का पत्ता कटा है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV