सितंबर के महीने में अपने दोस्तों के साथ इस स्थानों पर घूमने के लिए हो जाए तैयार

सितंबर का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस महीने में ना ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी। इसलिए हर किसी को यही महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस महीने की सबसे खास बात यह होती है कि इस महीने में अमूमन इंसान ज्यादा बिजी नहीं होता है। यह महीना सबसे शांत समझा जाता है। तो इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस महीने अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ कहां घूमने जा सकते हैं।

लेह लद्दाख

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश टूरिस्ट के लिए बहुत ही खास माना जाता है। यह शहर वादियों और घाटियों से घिरा होने के कारण काफी जाना जाता है। आप यहां पर कैपिंग और तरह तरह के  स्पोर्ट्स  का मजा भी ले सकते हैं। दोस्तों के साथ यहां पर आना काफी अच्छा लगेगा। आप को यहां पर साल में एक बार जरूर आना चाहिए।

ऋषिकेश

लेह लद्दाख

जम्मू कश्मीर का लेह लद्दाख इंडिया में फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। विंटर सीजन के अलावा यहां मई से लेकर सिंतबर तक आ सकते हैं। लेह लद्दाख की प्राकृतिक खूबसूरती आपके दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप बना सकती है।

लेह लद्दाख

यह भी पढ़ें- एक किडनी के सहारे जीना नहीं होगा मुश्किल, बस ध्यान रखनी होगी रोज की कुछ जरूरी बातें

अंडमान निकोबार

ये इंडिया का सबसे खूबसूरत स्पॉट माना जाता है। यहां आकर आप खूब मजे करेंगे। आप यहां पर स्कूबा डाइविंग का बी मजा ले सकते हैं। यहां पर शानदार टूरिस्ट स्पॉट का आप जब जाए अनुभव कर सकते हैं। यह एक सादगार सफर होगा। यहां जाने के लिए सबसे खूबसूरत महीना सितंबर का है।

अंडमान निकोबार

मनाली लेह रोड ट्रिप और कुल्लू मनाली

यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है। यह जगह किसी जनन्त से कम नहीं है। यह स्थान हिमाचल की पहाड़ियों के बीच स्थित अपने कुदरती नजारों के लिए काफी जाना जाता है। पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले नजारे आपके लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन ट्रिप साबित होगी।

यह भी पढ़ें- आंखों से जुड़ी इस खतरनाक बीमारी को ना करें नजरअंदाज, तेजी से फैलती है

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग वैसे तो 12 महीने में कभी भी जा सकते हैं। यहां कुदरत ने बेतहाशा खूबसूरती बख्शी है। यहां कई ऐसे पॉइंट है जिसे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहेंगे। इसे पहाड़ो की रानी’ कहा जाता है। यहां टाइगर हिल, तेंजिंगस लेगेसी जैसी जगहें देखने लायक हैं।

दार्जिलिंग

LIVE TV