कर्नाटक के कूर्ग जाकर भी यहां नहीं गए तो आपका जाना ही बेकार रहा

जब भी आपका कहीं घूमने का मन करता है तो दिल से आवाज आती है कि चलो दक्षिण का सफर किया जाए। इसी दिल की उथल-पुथल को शांत करने के लिए लोग घूमने का प्लान भी बनाते हैं। लेकिन फिर ख्याल आता है बच्चों का एक बार उनकी बी राय लेनी चाहिए। फिर जाकर कहीं बच्चों की सलाह से कहीं भी घूमने का प्लान बनता है। इसलिए आज हम आपको कर्नाटक के स्थित कूर्ग शहर के बारे में बताने जा रहे हैं।

कर्नाटक का विराजपेट

कर्नाटक का विराजपेट

कर्नाटक का विराजपेट एक छोटा सा शहर है। जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी जाना जाता है। यह स्थान कूर्ग से महज 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह उन लोगों के लिए भी बेहद खास माना जाता है जिन लोगों को ट्रैवल का शौक होता है और वह नई-नई जगहों को घूमने के लिए चुनते हैं। इतिहास और जानकारी के हिसाब से यहां का नाम राजा विराजेंद्र के नाम पर ही पड़ा है। इन राजा ने 18 वीं शताब्दी के दौरानइस स्थान को बसाया था। यहां पर भी कई शक्तिशाली राजाओं ने राज किया। यह स्थान हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह शहर आपको वो अनुपम शांति प्रदान करेगा जो शायद ही आपको कोई और शहर दे पाए।

खास है करवा चौथ, काफी साल बाद बन रहे हैं कई शुभ संयोग

और क्या है खास

आप इस शहर में और भी बहुक कुछ देख सकते हैं। यहां पर शानदार पर्यटनों की कोई भी कमी नहीं है। जिनमें अब्बे फॉल्स, ब्रह्मगिरि चोटी, दोबारा एलिफेंट कैंप, इरूप्पु जलप्रपात, नागरहोल नेशनल पार्क, राजा सीट, मंडलपट्टी व्यू प्वाइंट, कावरे निसर्ग धाम, कुत्ता, पुष्पगिरि वन्यजीव अभयारण्य, निशानी मोटे, कूर्ग जंगल कैंप आदि शामिल है। विराजपेट जाकर आप इन स्थलों के सफर करना बिल्कुल ना भूलें।

कर्नाटक का विराजपेट

अखबार पर रखकर खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के खिलाफ तूर पकड़ रहा यह अभियान

आने का सही समय

विराजपेट और इससे आसपास का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, लेकिन यहां आने का आदर्श समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का बताया जाता है। इस दौरान यहां का मौसम घूमने-फिरने के लिहाज से काफी अनुकूल बन जाता है, और आप आराम से इस शानदार स्थल की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। खासकर सर्दियों में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।

 

LIVE TV