
हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है जिसके लिए वह करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह त्योहार हर साल कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह त्योहार सभी सुहागियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। इस साल यह त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस साल करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग काफी साल बाद पड़ने के कारण काफी शुभ माना जा रहा है। इस साल करवा चौथ का राजयोग का शुभ मुहूर्त है। तो जानते हैं इस साल इस त्योहार पर क्या बनने वाला शुभ संयोग।
इस बार सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बनेंगे। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि वृष में रहेगा और गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर होगी। ज्योतिष गणना के आधार पर कई शुभ संयोग के मेल से इस साल का करवा चौथ सौभाग्यशाली और फलदायी रहने वाला होगा। इस व्रत से पति-पत्नी के बीच में मधुर संबंध बनेगे।
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय शाम 7 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 19 मिनट तक होगा। इसी समय पर पूरे देश में चांद के दर्शन होंगे।
पौष्टिक भोजन से बच्चों की सेहत के साथ-साथ बढ़ता है ‘स्वाभिमान’
पूजन विधि
नारदपुराण के अनुसार महिलाएं वस्त्राभूषणों से विभूषित हो सांयकाल में भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कर्तिकेय,गणेश एवं चंद्रमा का विधिपूर्वक पूजन करते हुए नैवेद्य अर्पित करें। अर्पण के समय यह कहना चाहिए कि ”भगवान कपर्दी गणेश मुझ पर प्रसन्न हों।”और रात्रि के समय चंद्रमा का दर्शन करके यह मंत्र पढते हुए अर्घ्य दें, मंत्र है- ”सौम्यरूप महाभाग मंत्रराज द्विजोत्तम, मम पूर्वकृतं पापं औषधीश क्षमस्व मे।”