
भारत का पूर्वी राज्य इस देश की धड़कन माना जाता है। यह देश का एक खूबसूरत राज्य है। जो असम के मध्य में स्थित है। यह पहाड़ी क्षेत्र एक आदर्श जैव-विविधता को दिखाता है। यहां के पहाड़ी, वन क्षेत्र, पर्यटन को रोमांचित करने का काम करते हैं। यहां के मनमोहक आकर्षण आपको बस देखने भर के लिए ही है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कार्बी आंगलोंग में घूमने के लिए आप अच्छे से तैयार हो जाएं। यहां आकर आपको एक शानदार अनुभव का अहसास होगा।
अमरेंग
आप यहां घूमने की शुरुआत यहां से कर सकते हैं। यह स्थान दिफू से लगभग 120 किमी तक की दूरी पर ही है। साथ ही यह स्थान लंका से 30 किमी की दूरी पर है। यह यहां कि खूबसूरत नदी कपिली क मध्य में ही है। कपिली असम की सबसे लोकप्रिय नदियों में से एक हैं। इसकी एक सहायक नदी भी है वह है हमरेंग। यह स्थान चारों तरफ से खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है। जो लोग प्रकृति प्रेमी है उनके लिए यह स्थान काफी लोकप्रिय रहेगा।
यह भी पढ़ें- इस वीकेंड में बनाएं पतरातू घाटी के इन शानदार स्थलों का प्लान
खंडुली
अमरेंग के अलावा आप यहां खंडुली स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह स्थल जिले के डोंका तहसील के अंतर्गत आता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखते हुए इसे पूर्व का न्यूजीलैंड भी कहा जाता है। यह स्थल खूबसूरत घास के मैदानों से भरा हुआ है, जिसकी शौंदर्यता देखते ही बनती है। यहां के घास के मैदान समतल नहीं है, इसलिए ये चांदनी रात में रेत के टिब्बों की तरह दिखते हैं। यह स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के बल पर सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करता है। यह स्थल हामरेन से लगभग 26 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह स्थल प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ ट्रेकर्स के लिए भी काफी ज्यादा मायने रखता है। खंडुली से उमवांग तक शानदार ट्रेकिंग रूट मौजूद है।
यह भी पढ़ें- टीवी के लोकप्रिय होस्ट ने अपनी बीवी को कहा: मेरी पत्नी, मेरी हीरो
उमवांग
आप यहां की भरपूर सैर करने के बाद यहां के उमवांग की सैर कर सकेत हैं। आप जब चाहे यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक खूबसूरत गांव है। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी जाना जाता है। यहां के घास मैदान तो देखने लायक है। यह स्थल तीनों तरफ से नदियों और पहाड़ियों के घिरा हुआ है। असम का यह गांव मेघालय के काफी नजदीक है।