इस वीकेंड में बनाएं पतरातू घाटी के इन शानदार स्थलों का प्लान

भारत का हर एक राज्य अपनी परंपरागत संस्कृति और ऐताहासिकता से जुड़ा हुआ है। ऐसा ही एक और राज्य है जो आपनी धरोहर के लिए काफी जाना जाता है। आज हम बात कर रहें हैं राज्य झारखंड की जो अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है। इस राज्य में कोयले के खजाने पाए जाते हैं। भारत का यह पर्यटन के मामले में किसी के कम नहीं है। झारखंड राज्य तो अपनी आदिवासी संस्कृति के लिए भी काफी जाना जाता है। यह राज्य हमेशा से ही अपने खानपान, खूबसूरत पहाड़ियों, नृत्य और साहित्य के लिए जाना जाता रहा है।

पतरातू घाटी

पतरातू घाटी

झारखंड नगर में स्थित रामगढ़ जिले एक खूबसूरत घाटी के नाम से जाना जाता है। इतनी विशेषताओं के कारण इसका नाम घाटी नगर तक पड़ गया । यह घाटी समुद्र तल से 1300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक अच्छा डेस्टिनेशन स्थान है जहां पर आपको जाना हमेशा अच्छा लगेगा। यह पहाड़ी हरे ङरे जंगलों से घिरी हुई है। वीकेंड बिताने के लिए यह बहुत ही शानदार स्थान है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में छोटी-मोटी बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकता है यह मीठा-मीठा लड्डू

क्यों आएं पतरातू घाटी ?

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है तो आपको एक सुकून भरा अहसास होगा। एक अच्छा सफर बिताने के लिए आपको यहां पर आना ही होगा। यहां के जंगल, हरे-भरे इलाके, झील, नदी शांत वातावरण सभी कुछ आपको अपनी ओर खींचने का काम ही करता है। इसके अलावा आप यहां पर नलकारी नदी को भी निहार सकते हैं।

पतरातू घाटी

यह भी पढ़ें-इतना ही सर चढ़कर बोल रहा है डिप्रेशन, तो लगा दें पानी में छलांग

आने का सही समय

पतरातू का भ्रमण साल भर नहीं किया जा सकता है, यह भूखंड गर्मियों के दिनों में काफी तपता है, और सर्दियों के दौरान काफी ठंड ग्रहण करता है। लेकिन सर्दियों का मौसम यहां आने का आदर्श समय माना जाता है। आप यहां अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य भ्रमण के लिए आ सकते हैं।

पतरातू घाटी

 

 

 

LIVE TV