हापुड़: बदमाशों ने की लूट-पाट, दो की हत्या

हापुड़| जिले के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर दहपा और हिम्मतनगर में आज अज्ञात बदमाशो ने तीन घरो में लूट-पाट की है| बदमाशों ने 6 लोगों पर गोली और हथियारों से ताबड़तोड़ हमले किये।

लूट-पाट का विरोध करने पर गोलीबारी

इन हमलों में एक महिला सहित 2 लोगो की मौके पर मौत हो गई| जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं| सभी को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|

मौके पर पहुँची पुलिस का कहना है कि आजमपुर का ये मामला आपसी रंजिश का है| लेकिन पीड़ितों का कहना है कि पुलिस अपना पल्ला झाड़ने के लिए ऐसा कह रही है|

वहीँ हिम्मतनगर की घटना पर पुलिस ने बताया कि यहाँ रहने वाली फरजना के घर बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे लाठी डण्डों से मारा पीटा। इसके चलते घायल फरजना की मृत्यु हो गयी। बदमाश घर से जेवरात आदि लूटकर फरार हो गये। फिलहाल जाँच जारी है|

प्रस्तुति- दर्पण शर्मा

LIVE TV