योगी ने आमजन की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 1076 पर दे सकते हैं सूचना !

रिपोर्ट – राम अनुज भट्ट

लखनऊ : आम जन की शिकायतों को तुरंत निस्तारण करने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया। अब लोगों को अपनी शिकायत या किसी भी प्रकार की सूचना या फिर सरकार को कोई सुझाव देना है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 द्वारा दे सकते है |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की समस्याओं को सुनने के लिए और उसका समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ 1076 शुरुआत की | यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है लेकिन यह भी सच है कि यहां पर समस्याओं की भी कमी नहीं है |

और उन्हीं समस्याओं के निस्तारण के लिए आज मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया | सभी लोग घर बैठे अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर बता सकते हैं |

देश के 23 करोड़ जनता की समस्याओं के प्रति हमारी सरकार जवाबदेह है | बहुत बार लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान ना होने पर लोगों के अंदर आक्रोश देखने को मिलता था |

जिन लोगो को शासन की सुविधा का लाभ मिला है उन्हें यह नही मालूम कि अभी सरकार द्वारा दी गई है | लोगों की समस्या का समय पर समाधान ना होने के कारण लोग दूर से मेरे पास आते हैं |

और जिनका समाधान हुआ वह लोग मेरे पास पत्र भेजें और मुझे उस उस की संतुष्टि को देखकर प्रशंसा होती थी | मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लोगों की समस्या का उनके संबंधित विभाग के माध्यम से निस्तारण जरूर करेगी।

 

वाराणसी नगर निगम में पार्षदों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन !

 

अब किसी भी विभाग की किसी अधिकारी की शिकायत करने के लिए आम जनता को यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं है जैसा कि विगत वर्षों में होता है या है कि आम जनता को अपनी शिकायतों कि सुनवाई के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है |

और लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या को देने की मुख्यमंत्री से शिकायत कैसे करें लेकिन अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत करना आसान होगा | वहीं मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वनवे नहीं है|

इसमें अगर किसी शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत नोट कराई तो हेल्पलाइन के द्वारा संबंधित विभाग से अवगत कराएगा समस्या का समाधान होने के बाद हेल्पलाइन नंबर से फिर शिकायतकर्ता के पास कॉल जाएगा और समाधान के बारे में भी जानकारी ली जाएगी और अगर समस्या का समाधान हो गया होगा तो काम खत्म होगा और पब्लिक को गांव से यहां नहीं आना होगा |

अब वह घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा | वहीं सरकार 360 डिग्री पर काम करेगी | गलत शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी | अधिकारी कर्मचारी हेल्पलाइन को लेकर ज़िम्मेदार बने, जन शिकायतों को अधिकारियों के ACR से भी जोड़ा जाएगा |

इस हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता यूपी में किसी भी स्थान से इसके टोल फ्री नंबर 1076 में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है | इस कॉलसेन्टर में 500 सीटों की व्यवस्था है | जिसमें शिकायत दर्ज करने को स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेगा |

यह हेल्पलाइन शिकायतकर्ता की परेशानी का जब तक निराकरण नहीं हो जाता तब तक इसका फॉलोअप किया जाएगा | इस हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत तभी बन्द होगी जब शिकायतकर्ता खुद न कह दे कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है |

 

LIVE TV