यूपी में ये नदियां आई उफान पर, गांव के लोगों में डर, अलर्ट जारी

वैश्विक महामारी कोरोना के बाद लगातार हो रही बारिश भी मुसीबत लेकर आई है। भारी बारिश से देश के कई राज्यों की नदियां उफान पर है। उफनाई नदियों ने गांव के लोगों को डरा दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के साथ आसपास के जिलों में भी नदियो का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि गोरखपुर में रोहिन नदी का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। रोहिन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रोहिन की डेंजर लाइन त्रिमुहानी घाट पर 82.44 है। लेकिन, वो अभी खतरे के निशान से .89 मीटर ऊपर बहते हुए 83.330 पर बह रही है।

रोहिन ने कैम्पियरगंज तहसील के चन्‍दीपुर गांव और बुढेली गांव के कोमर टोला में आवागमन बाधित कर दिया है। खेतों में जहां पानी घुस गया है तो वहीं दो नाव भी लगानी पड़ी हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी रोहिन नदी तबाही मचाने को आतुर दिख रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से भी पहाड़ी नदियां उफान पर हैं।

इसी के साथ ही मैदानी इलाके में रोहिन नदी पूरी तरह से उफान पर आ गई है। राप्‍ती बर्डघाट पर अभी खतरे के निशान 74.98 से 1.02 मीटर नीचे बह रही है। लेकिन, लगातार चढ़ान पर है। यही हाल कुआनो का भी है। कुआनो भी मुखलिसपुर में खतरे के निशान 82.44 मीटर से तीन मीटर से भी नीचे 83.330 मीटर पर है। लेकिन, वो भी लगातार चढ़ान पर है। घाघरा भी अयोध्‍या पुल और तुर्तीपार में लगातार बढ़ रही है।

LIVE TV