
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि वह भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। चंद्रपुर के एक कार्यकर्ता से बातचीत में उन्होंने यह बात कही, जिसका कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है।
हालांकि चव्हाण ने ऐसे किसी ऑडियो क्लिप की जानकारी से इनकार किया है। लेकिन ऐन चुनाव के मौके पर यह ऑडियो क्लिप वायरल होने से कांग्रेस में खलबली है।

कांग्रेस ने चंद्रपुर से विनायक बांगड़े को उम्मीदवारी दी है। स्थानीय कार्यकर्ता इससे नाराज हैं। चंद्रपुर के एक कार्यकर्ता से बातचीत का जो ऑडियो क्लिप वायरल हुआ, उसमें चव्हाण कह रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद मेरी कोई नहीं सुनता।
मुकुल वासनिक की चल रही है। इसलिए मैं भी पार्टी से इस्तीफा देने का विचार कर रहा हूं।
भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से टिकट काटने से नाराज…
शनिवार को चव्हाण ने मुंबई में कांग्रेस-एनसीपी और महागठबंधन के मित्र दलों की साझा प्रेस कांफ्रेंस की लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी किसी ऑडियो क्लिप की जानकारी नहीं है।
हालांकि उन्होंने माना कि किसी तरह की निजी बातचीत को सार्वजनिक करना गलत है।