भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से टिकट काटने से नाराज…

भाजपा ने अपने बागी सांसद शत्रुघ्न सिंह का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतारा है।

शत्रुघ्न सिंहा भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी।

शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें कि इससे पहले एनडीए ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार की 40 में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी।

जिसमे भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि रामविलास पासवान की लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेगी।

PUBG खेलने वालों के लिए बुरी खबर, इतनी देर से ज्यादा नहीं खेल पाएंगे गेम!
एनडीए के तीन दलों के बीच पहले ही ये समझौता हो चुका था। लोजपा ने अभी पांच उम्मीदवारों के ही नाम जारी किए हैं। खगड़िया से उम्मीदवार के नाम का एलान अभी नहीं किया गया है।

LIVE TV