
रिपोर्ट – उमा मिश्रा
मऊ: यात्रियों ने एक फर्जी टीटी को पकड़कर मऊ जीआरपी के हवाले सौंपा है | फर्जी टीटी ट्रेन में टिकट चेक कर अवैध वसूली करते समय जागरुक यात्रियों के हत्थे चढ़ गया | जिसके बाद उसे पकड़ कर उसे जीआरपी प्रशासन के हवाले सौंपने का काम किया गया |
जानकारी देते हुए यात्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि वह मऊ स्टेशन आने के लिए वाराणसी के मन्डुवाडीह स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ा| ट्रेन कुछ दूर जाने के बाद उस पर एक फर्जी टीटी चढ़ा और टिकट चेक करने लगा |
वह जिसके पास टिकट नहीं होता |उसे जेल भेजने की धमकी दे कर अवैध वसूली करने लगा | लेकिन जो लोग जुर्माना भरने के बाद टिकट की मांग करते | उन्हे वह टिकट बाद में देने की बात कह आगे बढ़ जाता |
बेख़ौफ़ दबंग ने खेत में काम कर रहे छात्र के सिर में मारी गोली , हुई मौत !
इस बात पर उसके उपर शक हुआ | जिसके बाद उससे उसका आईडी मांगा गया | लेकिन वह आईडी नही दिखाया | जिसके बाद उसे पकड़कर बैठा लिया गया |
साथ ही मऊ स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी गई | इसके बाद स्टेशन पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया | वहीं जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है | उसके बारे में जांच पड़ताल की जा रही है |