दो किशोरियों के साथ खेत मे 5 दरिंदो ने किया गैंगरेप, गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

REPORT – AJAY MISHRA

बरेली। यूपी के बरेली में दो किशोरियों से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां खेत पर तमंचे की नोक पर 17 साल और 14 साल की दो लड़कियों के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बरेली

खेत में 2 किशोरियो के साथ दरिंदगी की ये तस्वीरें हम आपको टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखा सकते लेकिन दोनों किशोरियो की आवाज सुन लीजिए जिसमें वह इन दरिंदों से अपने इज्जत की भीख मांग रही है और दरिंदे किशोरियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

Google ने किया बड़ा ऐलान , पिक्सल में कमी ढूंढने वाले को मिलगा करोड़ो रूपये…

के मुताबिक 17 नवंबर को गांव के का एक लड़का दोनों किशोरियो को तमंचे के बल पर खेत पर ले गया जिसके बाद वहां पर पहले से मौजूद चार लड़के और मौजूद थे। सभी पांचो दरिंदो ने 14 साल की और 17 साल की दोनों लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आज जब वीडियो गांव में चर्चा का विषय बना तो पीड़ित किशोरी के।पिता ने बहेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

वही इस मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि आज पीड़िता के पिता ने थाना बहेड़ी पर लिखित सूचना दी कि  17 नवंबर को समय 02.00 बजे दोपहर मेरी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 17 वर्ष व नाबालिग भांजी जिसकी उम्र 14 वर्ष के साथ 5 दरिंदो ने गैंगरेप किया और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

आज से आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन

पर तत्काल थाना बहेड़ी पुलिस ने मु0अ0सं0 888/19 धारा 376डी/506 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 67ए आईटी एक्ट बनाम वसीम आदि 05 अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमे एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

 

 

 

LIVE TV