प्रयागराज जिला पंचायत सदस्य के काफिले पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना !

रिपोर्ट – सईद रज़ा

प्रयागराज : शहर के झूँसी थाने के अंतर्गत चक हरिहर वन चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य के ऊपर गोलियों से हमला किया गया | हत्या के इरादे से की गई इस गोली बारी में जिला पंचायत सदस्य राज कुमार बाल-बाल बच गए |

इस मामले में अरुरेन्द्र उर्फ डब्बू, ब्लाक प्रमुख बहादुरपुर सहित 3 नामजद व 3 अन्य के खिलाफ राज कुमार के भाई अशोक यादव नेता ने थाने में दी तहरीर दी |

तहरीर के अनुसार अशोक यादव के प्राइवेट गनर जवाहर के पेट मे गोली लगी है | ये घटना चक पर स्थित माली के दुकान के पास की है | जब अशोक यादव,राजकुमार व अंगद तीनों लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य से मिलने जा रहे थे |

 

मामूली बात पर जेठ ने बहू को मारी गोली , युवक सेना से था रिटायर !

 

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | मौके पर स्थिति को संभालने के लिए 3 थानों की फोर्स तैनात है | पूरी घटना एक दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई |

जिसमें देखा जा सकता है कि पहले से घात लगाए लोग गाड़ी आते ही पिस्टल से फायरिंग करने लगते हैं | फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है | जल्द ही खुलासा की बात कह रही है |

 

LIVE TV