मामूली बात पर जेठ ने बहू को मारी गोली , युवक सेना से था रिटायर !

रिपोर्ट – लोकेश त्रिपाठी

अमेठी :  कहते हैं कि लोग दुनिया से तो जीत जाते हैं लेकिन अपनों से ही हार का सामना करना पड़ता है  | कुछ इसी तरह का मामला आज यूपी के अमेठी जिले में पीपरपुर थाना क्षेत्र के कामापुर मजरे पांडे का पुरवा सोनारी गांव में देखने को मिला है |


जहां पर मामूली बात को लेकर ज्येष्ठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी अर्थात बहू के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया | जिसको गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया |

जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल रेफर किया है  | जिला अस्पताल सुल्तानपुर से घायल सुनीता को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया  |

दरअसल, पूरा मामला कामापुर गांव के रहने वाले राम अचल व रामसूरत दो भाइयों के बीच का है | जहां पर बिजली की केबल लगाने की विवाद में आज सुबह लगभग 8:00 बजे एक भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी को ही जान से मारने की नियत से गोली मार दी |

अर्थात गोली मारने वाला कोई और नहीं सुनीता का जेठ रामअचल है | जिसमें उसकी पत्नी अर्थात सुनीता की जेठानी ने भी उसका पूरा साथ दिया है |

 

मुंह के छालों का इलाज कराने गई महिला को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, फिर महिला ने तड़प कर दे दी जान ! देखें …

 

आपको बता दें की रामअचल भारतीय सेना से रिटायर हुए एक फौजी है | जिसके पास अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर है और उसी लाइसेंसी रिवाल्वर से गैरों को नहीं बल्कि अपनों को ही मौत के घाट उतारने की कोशिश की है |

जिसमें दरवाजा बन्द कर जान बचाकर घर मे भागी बहू सुनीता उम्र लगभग 30 वर्ष को जेठ रामअचल ने गोली मार दी | घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है | परिजनों ने तत्काल आनन-फानन में सुनीता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे |

जहां पर सुनीता की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया  | इसके बाद परिजनों द्वारा सुनीता को जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया |

जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने  सुनीता को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया | इसकी खबर मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष पीपरपुर श्याम सुंदर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए |

रामअचल तो मौका मिलते ही फरार हो गया | किंतु उसकी पत्नी को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले आई तथा रामअचल की तलाश में पीपरपुर थाने की पुलिस लगी हुई है | सुनीता के परिजनों की तहरीर पर पीपरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है |

 

LIVE TV