पत्थर खुदाई में हुआ विस्फोट, 2 मजदूर आए चपेट में , हुई मौत !

रिपोर्ट – कुलदीप अवस्थी

झांसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया में कई क्रेशर और पत्थर की खदानें हैं | जिनमें सैकड़ों मजदूर काम करते हैं | शुक्रवार को विस्फोट के वक्त कुछ पत्थर उछले और दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए |

जिससे मजदूरों की मौत हो गई | घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | मृतक के परिजनों द्वारा खदान मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है |

 

मानकों की अनदेखी-

पत्थर की खदान में ब्लास्टिंग कर पत्थर तोड़ा जाता है | एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि गोरामछिया में  पत्थर खदान में ब्लास्टिंग की जा रही थी | जिसमें  पत्थर उछलने से 2 मजदूर घायल हो गए |

बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया | खदान मालिक का नाम मोहर सिंह बताया जा रहा है |  जिसके खिलाफ मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है |

 

& टीवी का नया शो ‘जात ना पूछो प्रेम की’ की स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची राजधानी लखनऊ  !

 

परिजनों का आरोप-

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि छपरा निवासी राजीव और मिथुन कटाई कर रहे थे | इसी दरमियान अंधेरा होने के कारण बारूद वाले पत्थर में कटाई करने लगे और विस्फोट हो गया |

जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी | हालांकि किसके दावों में कितनी सच्चाई है यह जल्द ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आ जाएगा |

 

LIVE TV