मौसा बना दरिंदा… नाबालिग के साथ रेप कर हुआ फरार

नाबालिग लड़कीरिपोर्टर आर.बी.द्विवेदी

एटा उत्तर प्रदेश के एटा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक नाबालिक लड़की के साथ उसी के कलयुगी मौसा ने दुष्कर्म किया। मामला देहात कोतवाली के दूल्हापुर गांव का है। पीड़ित लड़की का नाम कविता (बदला हुआ नाम) बताया जा रहा है। आरोपी मौसा घटना को अंजाम देकर फरार है।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने किया स्कूल चलो अभियान और वन महोत्सव की शुरुआत

पीड़िता ने बताया कि उसके मौसा, मौसी की तबियत ख़राब होने की बात कह कर उसे अपने घर ले गए। लेकिन रास्ते में आरोपी मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंच कर पीड़ित ने पूरा मामला अपनी माँ को बताया।

पीड़िता की माँ का कहना है कि कविता ने जब उन्हें घटना के बारे में बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित ने बताया कि किस तरह से पिता समान मौसा ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसे लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े:-चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बता दें पीड़िता के घरवालों ने आरोपी मौसा के खिलाफ थाना देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया और आरोपी मौसा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

LIVE TV