जानें दुनिया के एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जहां के वेटर ये पहनकर सर्व करते है खाना

आमतौर पर घर के खान-पान से मन भर जाने के बाद लोग परिवार के साथ वीकेंड पर लज़ीज़ खाने का स्वाद चखने रेस्टोरेंट पहुंच जाते हैं। यहां अपने मनपसंद पकवान आर्डर किये जाते हैं और खाना न आने तक मौज-मस्ती का दौर चलता रहता है। लेकिन अगर खाना तो आये पर उसे जाने वाला कोई इंसान न हो तो आपका क्या रिएक्शन होगा।

जानें दुनिया के एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जहां के वेटर ये पहनकर सर्व करते है खाना

अब आप अपने दिमाग को बगैर हेलमेट के इधर से उधर न दौड़ाए। क्योंकि हम आपको पूरी बात बताने जा रहे हैं।

दरअसल, जापान की राजधानी टोक्यो स्थित कायाबुकिया रेस्टोरेंट ने याट चान और फुकु चान नाम के दो बदंरों को टेबल सर्विस का काम दे रखा है। दोनों ही बंदर यूनिफॉर्म पहनकर एक इंसान की तरह काम करते हैं। सुनने में जरुर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।

दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं को मिलने वाले फ्री सफर का लाभ कैसे उठा पाएंगी महिलाएं ! देखें…

बता दें 15 साल का याट पलक झपकते ही ग्राहकों की ड्रिक उनकी टेबल पर पहुंचा देता है। ये दोनों बंदर न सिर्फ मेनू कार्ड लाकर देते हैं, बल्कि ऑर्डर लेकर खाना भी सर्व करते हैं। बंदरो के वेटर होने के चलते लोग यहां खाने से ज्यादा इन्हें देखने आते हैं।

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि उसे यह आइडिया तब आया, जब उसके पालतू बंदर ने उसकी नकल शुरू कर दी। इसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने इसे पब्लिसिटी के काम पर रख लिया।

बता दें येट चेन और फुकू चेन 2008 से यहां वेटर का काम कर रहे हैं। जैसे ही कोई कस्टमर आता है दोनों काम पर लग जाते हैं। एक कस्टमर की चेयर तक ले जाता है और दूसरा उसके हाथ पोंछने के लिए तौलिया लेकर आता है। उसके बाद एक बंदर उनसे ऑर्डर लेता है और दूसरा ऑर्डर सर्व करता है।

ऐसे ही कई रेस्टोरेंट हैं जहां वेटर के लिए अलग ही पोशाक रखी गई है।

चीन का रेस्टोरेंट- यहां वेटर जेल की ड्रेस में रहती हैं साथी ही ग्राहकों को जेल के बैरक जैसे कमरे में खाना परोसा जाता है।

टोक्यो का रेस्टोरेंट- जहां वेटर तो पुरुष रहते हैं लेकिन उनकी पोषक महिलाओं जैसी रहती है। इसी ड्रेस में वहां सारा काम करते हैं।

बैंकॉक का रेस्टोरेंट- यहां का रेस्टोरेंट अलग ही तरीके का कल्चर फॉलो करता है। यह दुनिया का एकलौता ऐसा होटल है जहां वेटर कंडोम की टोपी पहनकर खाना सर्व करता है। कंडोम का इस्तेमाल और शारीरिक संबंधों की सुरक्षा के लिए ऐसी थीम रखी गई है।

ये वास्तु टिप्स बताएंगे घर में पूजाघर को किस तरह रखने से मिलेगा पूजा-पाठ का और भी ज्यादा लाभ

हर्बिन का रेस्टोरेंट- इस रेस्टोरेंट में वेटर इंसान नहीं बल्कि रोबोट होते हैं। वही सारा काम देखते हैं। लेकिन इस रेस्टोरेंट में सिर्फ बच्चों की ही एंट्री होती है

LIVE TV