चार साल की मासूम गिरी तन्दूर में, जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

REPORT—DILIP

कन्नौज।  सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव में शादी समारोह में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जलते हुये तन्दूर में एक 4 साल का मासूम गिर गया। बुरी तरह जले मासूम को ग्रामीणों ने तन्दूर से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।

कन्नौज

जसौली के सलीम का 4 वर्षीय बेटा अमन घर के पास खेल रहा था। घर के पास ही एक शादी समारोह था। जिसमे उसके घर के सभी लोग शामिल थे। खेलते खेलते अमन खेलते हुये तंदूर के पास पहुंच गया। तन्दूर जल रहा था लेकिन उस वक्त उसके पास कोई नही था।

महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र शुरू, फडणवीस और अजित पवार समेत इतनों ने ली विधायक पद की शपथ

खेलते खेलते मासूम जलते हुये तन्दूर में गिर गया। उसकी चीख सुन समारोह में हड़कम्प मच गया। हर कोई तन्दूर की तरफ भागा और सुलग रहे तंदूर से जलते हुये बच्चे को बाहर निकाला। गम्भीर हालत मे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

 

 

 

LIVE TV