जानिए कलौंजी के तेल के 5 असरदार फायदे

स्वस्थ और घने बाल पाने के लिए अपनाएं कलौंजी का तेल। इस तेल को बालों पर लगाने से मिलते हैं ये 5  बड़े फायदे
जानिए कलौंजी के तेल के 5 असरदार फायदे
आज की महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या है झड़ते बाल। पॉल्यूशन, स्ट्रेस, गलत खानपान और लाइफस्टाइल का असर हमारे बालों पर भी नजर आता है और इसी वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। कई बार महंगे शैंपू और तेल इस्तेमाल करनेके बावजूद बाल झड़ने की समस्या में राहत नहीं मिलती। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रही हैं तो कलौंजी का तेल आपके बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह तेल बालों को पोषण देने के साथ कई तरह की समस्याओं का हल दे सकता है।

स्कैल्प को राहत देता है कलौंजी का तेल

बालों को हेल्दी रखने के लिए स्कैल्प को साफ और हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। चाहें आप स्ट्रॉन्ग हेयर चाहती हों या हेयर ग्रोथ बढ़ाना चाहती हों, स्कैल्प स्वस्थ होने की बड़ी अहमियत होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बाल स्कैल्प के फॉलिकल्स से ही निकलते हैं। बालों की कई समस्याएं जैसे कि डैंड्रफ, ऑयलीनेस और स्कैल्प में खुजली जैसी परेशानियों से हेयर ग्रोथ में समस्या आती है और फॉलिकल्स के छिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में आप कलौंजी के तेल का यूज कर सकती हैं। कलौंजी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एनाल्जेसिक जैसी खूबियों वाला होता है। यह स्कैल्प के हेल्दी बनाए रखने के साथ  एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह भीतर से नमी भी बनाए रखता है और ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करने में मदद करता है।

देश में इन 10 कॉलेजों में पहले नंबर पर है ये कॉलेज, देखें पुरी लिस्ट

हेयर ग्रोथ में मिलती है मदद

कलौंजी के तेल में निगेलोन और थायमोक्विनोन जैसे तत्व पाए जाते हैं।  ये दोनों ही प्रभावशाली एंटी हिस्टामाइन होते हैं, जो अमूमन एंड्रोजेनिक अलोपेसिया और अलोपेसिया अरीटा (गंजेपन की बीमारियां) में राहत देती हैं। कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से बालों को दोबारा बढ़ाने में मदद मिलती है।

हेयर फॉल की समस्या से मिलता है छुटकारा

कलौंजी का तेल एक कारगर एंटी हेयर फॉल के रूप में भी काम करता है। यह तेल सबसे अच्छे प्राकृतिक विकल्पों में माना जाता है, जिसका इस्तेमाल आप झड़ते बालों के इलाज के लिए कर सकते हैं। 100 से भी अधिक विभिन्न पोषक तत्वों से समृद्ध यह तेल फॉलिकल्स और बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है।

बालों को कुदरती तरीके से बनाता है काला

फॉलिकल्स और स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ कलौंजी का तेल सफेद बालों की समस्या की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। यह फॉलिकल्स में पिगमेंट सेल्स की कमी नहीं होने देता। यह विटिलिगो से पीड़ित महिलाओं को भी राहत देता है। विटिलिगो में त्वचा पर पैच नजर आने लगते हैं और कई हिस्सों में त्वचा अलग रंग की नजर आने लगती है।

बालों की डीप कंडिशनिंग

स्कैल्प में आने वाला कुदरती तेल सीबम बालों को पोषण देता है। हर महिला के सिर में सीबम की मात्रा अलग हो सकती है और इसी कारण किसी के बाल ज्यादा ऑयली या ड्राई होते हैं। इस स्थिति में कलौंजी का असरदार साबित होता है। यह स्कैल्प में ऑयल प्रोडक्शन को सामान्य बनाता है। इससे बाल ऑयली भी नहीं होते और मुलायम भी बने रहते हैं।

LIVE TV