इस साल उत्तराखंड में टूटा तीन सालों का रिकॉर्ड, 77 प्रतिशत से ज्यादा हुई बारिश

फरवरी में इस वर्ष लगातार हो रही बारिश ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक इस माह 164.3 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। यह औसत से करीब 77 प्रतिशत अधिक बारिश है। प्रदेश के सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि टिहरी और पिथौरागढ़ में औसत से करीब दोगुनी बारिश हुई है।

टूटा तीन सालों का रिकॉर्ड

प्रत्येक वर्ष जनवरी और फरवरी में औसतन 92.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष एक जनवरी से 20 फरवरी तक प्रदेश में 164.3 मिमी बारिश रिकार्ड हो चुकी है। इसमें से 49.3 मिमी बारिश सिर्फ 20 फरवरी तक रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर फरवरी में 16.9 मिमी औसत बारिश होती है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के बाद पहली बार जनवरी और फरवरी में इतनी बारिश हुई है। वर्ष 2014 की फरवरी में प्रदेश में 125.8 मिमी हुई थी। वर्ष 2015 में 29 मिमी बारिश, वर्ष 2016 में 22.2 मिमि बारिश और वर्ष 2017 में महज 9.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दस वर्षों के दौरान फरवरी में सबसे अधिक बारिश वर्ष 2013 में हुई थी, उस समय 190.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि वर्ष 1961 में 212.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। यह अब तक सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बारिश का अच्छा सिस्टम बना हुआ है। फरवरी अंत तक एक-दो दौर की बारिश और हो सकती है।

राजद विधायक चंद्रशेखर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार, ले जा रहे थे 10 जिन्दा कारतूस…

फरवरी में हुई जिलेवार बारिश
जिला        बारिश (मिमी में)
अल्मोड़ा    145.8
बागेश्वर     135
चमोली      200
चंपावत      92
देहरादून     158.7
पौड़ी         130.5
टिहरी        225.5
हरिद्वार      90.7
नैनीताल    117.9
पिथौरागढ़  186.5
रुद्रप्रयाग    210.6
यूएस नगर  47
उत्तरकाशी    214.4

LIVE TV