सोनू निगम ने दर्द में गाया ‘दर्द’

सोनू निगम मुंबई  दो महीने पहले घुटने की सर्जरी कराने वाले शानदार सिंगर सोनू निगम ने सर्जरी के महज 10 दिन बाद ही अपकमिंग बायोपिक ‘सरबजीत’ के लिए ‘दर्द’ गीत रिकॉर्ड किया। उस समय वह काफी दर्द में थे।

सोनू निगम ने रिकॉर्ड किया दर्द भरा गीत

फिल्म के म्यूजिकल प्रोग्राम में सोनू मुश्किल से चल पा रहे थे। वहीं उन्होंने बताया, “मेरे पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। अभी इसे दो महीने हुए हैं। यह पहली बार है, जब मैं उसके बाद अपने घर से बाहर निकला हूं।”

उन्होंने बताया, “मैंने सर्जरी के 10 दिन बाद यह गीत गाया है । यह खूबसूरत गीत है और ‘दर्द’ गीत दर्द वाले व्यक्ति ने गाया।”

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा, “हम दुविधा में थे कि यह मुश्किल गीत कौन गाएगा। भूषण (कुमार) ने सोनू से गीत रिकॉर्ड करने के लिए कहा।”

‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ और ‘आशिकी 2’ जैसे गीत बना चुके जीत गांगुली ने इस गीत का निर्माण किया है।

जीत गांगुली के बारे में सोनू ने कहा, “जीत भाई मेरे पसंदीदा हैं। वह प्रतिभाशाली, सरल और सीधे व्यक्ति हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि उनमें कितनी प्रतिभा है।”

उमंग कुमार निर्देशित ‘सरबजीत’ में ऐश्वर्य राय बच्चन, ऋचा चड्डा और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

सोनू निगम के आए बुरे दिन !           

सोनू निगम ने मुंबई की सड़कों पर भिखारी बनकर गाना गया। सोनू निगम की इस हरकत से उनको कोई भी पहचान नहीं पाया।

आप सभी के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? आपको बता दें कि यह बींग इंडियन की तरफ से किया गया एक्स्पेरिमेंट था। इसको करने के पीछे की वजह लोगों के इमोशंस को परखना था।

सोनू निगम ने बहुत ही शिद्दत के साथ गाना गया। हालाँकि उनके जान-पहचान के लोग भी गुज़र रहे थे जिन्होंने उनको बिलकुल भी नहीं पहचाना। इसके अलावा कई लोगों ने तो सोनू निगम को अटेंशन तक भी नहीं दिया।

सोनू निगम ने एक लीडिंग पोर्टल को बताया कि यह पहली बार था जब उनका मेकअप नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इसको करने के पीछे मुंबई वालों  से कोई भी उम्मीद नहीं की थी। उनको ये टास्क दिया गया था जिसको उन्होंने मन लगाकर पूरा किया।

सोनू निगम ने ये भी कहा कि जिस गिटार को बजाकर मुंबई की सड़कों पर गान गा रहे थे, वह गिटार उनको उनके पेरेंट्स ने दिया था जब वह पैदा हुए थे। इसलिए यह उनके लिए बहुत ही अच्छा पल था।

 

 

LIVE TV