रजनीकांत की दीवानगी ने चढ़वा दी कई बकरों की बलि

सुपरस्टार रजनीकांतमुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

रजनीकांत के फैंस उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। रजनीकांत को अपनी एक्टिंग से जितना लगाव है उतना ही वह जानवरों से प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें; प्रकाश झा पर धोखाधड़ी के आरोप, दर्ज हुई शिकायत

लेकिन रजनीकांत के फैंस ने उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए त्रिची शहर के एक मंदिर में कई बकरों की बलि चढ़ा दी।

रजनीकांत के एक फैन ने बताया कि ‘ये थलाईवा के लिए एक बड़ी सफलता है और कई ऐसे लोग हैं जो थलाईवा की इस कामयाबी से जल रहे हैं।

यह भी पढ़ें; शिवाय का ट्रेलर रिलीज होते ही 14 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज, फिल्‍म तो अभी बाकी है

उनको किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाने के लिए हमने बकरों की बलि दी है।

हाल ही में रिलीज़ हुई रजनीकांत की फिल्‍म कबाली ने धमाल मचा दिया।

कबाली भारत की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है।

यह भी पढ़ें; लंबे इंतजार के बाद आखिर फाइनल हो गई जग्‍गा जासूस की रिलीज़ डेट

फिल्‍म ने अपने दस दिन के कलेक्‍शन में ही 660 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

कबाली ने भारत की अब तक की नंबर वन रही फिल्‍म पीके को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें; डांस को करियर के रूप में चुनने में रियलिटी शो करते हैं मदद

पीके ने वर्ल्‍डवाइड 626 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

सुपरस्टार रजनीकांत को भीख में मिलें दस रुपए

बीते दिनों सुपरस्टार रजनीकांत को एक महिला ने भीख में 10 रुपए दिए।

दरअसल रजनीकांत एक मंदिर में सादे पहनावे में पहुँच गए, जहाँ दर्शन के बाद वह एक किनारे बैठ गए।

उसी वक्त एक महिला गुजरी।

उसने रजनीकांत को भिखारी समझकर 10 रुपए का नोट भीख में दिया।

उन्होंने भी मुस्कुराते हुए उस नोट को ले लिया।

उन्होंने नोट लेते ही वहां से उठ गए और अपनी कार की ओर चले गए।

उन्हें जाते देख महिला को समझ आया कि वे भिखारी नहीं, बल्कि साउथ के सुपरस्टार हैं।

इसके बाद महिला ने उनसे माफ़ी मांगी।

उन्होंने महिला से कहा कि ‘जो भी हुआ अच्छा हुआ।

उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें हमेशा अपनी ओर से ये समय-समय पर बताते रहते हैं कि उन्हें हमेशा अपने पांव ज़मीन पर रखने चाहिए।

 

 

 

LIVE TV